फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Woman raped after friendship on Facebook, grabbed three lakh rupees

फेसबुक पर दोस्ती के बाद महिला से दुष्कर्म, तीन लाख रुपये हड़पे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Woman raped after friendship on Facebook, grabbed three lakh rupees
युवक ने फेसबुक पर दोस्ती के बाद महिला को प्रेमजाल में फंसाकर गजरौला बुलाया। चाऊमीन में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके तीन लाख रुपये भी हड़प लिए। इसके बाद भी ब्लैकमेल करता रहा। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

थाना सैदनगली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की फेसबुक पर एक युवक से जान पहचान हुई। युवक गजरौला में कमरा लेकर रहता है। बताया जाता है कि दोनों घंटों बात करते थे। युवक ने महिला को सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर उसे अपने विश्वास में ले लिया। आरोप है कि एक दिन गजरौला बुलाया। नशीली चाऊमीन खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान युवक ने महिला की अश्लील वीडियो भी बना ली। इसके बाद वह महिला को ब्लैकमेल करने लगा। उसने साढ़े तीन लाख रुपये भी हड़प लिए, लेकिन फिर भी पीछा नहीं छोड़ा। वह बुधवार को थाना गजरौला पहुंची। पुलिस को अमरोहा देहात थाना क्षेत्र निवासी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी विनय कुमार का कहना कि तहरीर मिल गई है। जांच चल रही है। इसके बाद केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed