फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Woman pelted with stones on suspicion of making gambling video, FIR lodged against three

Amroha News: जुआ खेलने का वीडियो बनाने के शक में महिला पर पथराव, तीन के खिलाफ प्राथमिकी

Mon, 04 May 2026 11:44 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 04 May 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Woman pelted with stones on suspicion of making gambling video, FIR lodged against three
डिडौली (अमरोहा)। ढकिया चमन गांव में जुआ खेलने का वीडियो बनाने के शक पर महिला पर पथराव और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। घायल महिला ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तीन नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

आरोप है कि गांव निवासी शबाना सोमवार को अपने खेत पर जा रही थी। रास्ते में बगिया के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे थे, जिनका किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वीडियो बनाया गया था। इसी शक में भूरा, शौकीन और अयान ने शवाना पर वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए उसे रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध पर भूरा मकान की छत पर चढ़ गया और शबाना पर पथराव कर दिया, जिसमें वह घायल हो गई। घायल अवस्था में पीड़िता थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ अभिषेक यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed