फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Woman murdered with sharp weapon

धारदार हथियार से महिला की हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Woman murdered with sharp weapon
बछरायूं थाना क्षेत्र के ढयोटी गांव में धारदार हथियार से वार कर महिला की हत्या कर दी गई। उसका शव घर से कुछ दूरी पर ही पड़ा मिला। घटना के समय महिला का पति कहीं बाहर गया हुआ था। महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ढयोटी गांव में नन्हे मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। वह अपने भाइयों के परिवार के साथ ही रहता है। शुक्रवार को मजदूरी की वजह से घर से बाहर था। पत्नी और बच्चे परिवार के लोगों के साथ घर पर सो रहे थे। नन्हे के भाई कृपाल ने बताया कि रात को करीब 11 बजे मनोज देवी (34) की चीखने की आवाज सुनकर उसकी आंख खुली तो मौके की ओर गया। वहां मनोज का रक्तरंजित शव पड़ा था। कृपाल के शोर मचाने पर परिजन व आसपास रहने वाले ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। उसके सीने के पास किसी धारदार हथियार से वार करने का निशान था। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली। महिला के भाई अशोक की ओर से अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

मनोज देवी की हत्या की जानकारी मिलने पर आसपास रहने वाले लोगों को बेहद आश्चर्य हुआ। मूक बधिर होने के बावजूद मनोज देवी हर काम को बहुत ही जिम्मेदारी से करती थी। वर्ष 2007 में उसकी शादी नन्हे के साथ हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। मनोज देवी की हत्या को लेकर गांव का हर व्यक्ति आश्चर्य व्यक्त कर रहा था। गांव में नन्हे व उसके परिवार की किसी से रंजिश भी नहीं थी। पुलिस को संदेह है कि मनोज की हत्या में किसी जानने वाले का ही हाथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed