फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Woman killed in a brawl in children's quarrel, death

बच्चों के झगड़े में महिला के सिर में ईंट मारी, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
Woman killed in a brawl in children's quarrel, death
मंडी धनौरा। बच्चों को लेकर हुई कहासुनी एक महिला के जीवन पर भारी पड़ गई। एक दंपत्ति ने गुस्से में आकर महिला के सिर में ईंट मार दी। जिससे महिला की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी दंपत्ति के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना नगर के मोहल्ला कटरा की है।
विज्ञापन

मोहल्ला कटरा में इकबाल व इब्ने अली का परिवार आसपास रहता है। दोनों के बच्चे भी आपस में खेलते हैं। रविवार की देर रात बच्चों में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। बात बढ़ी तो बड़े भी बीच में कूद गए। आरोप है कि झगड़े के दौरान इब्ने अली व उसकी पत्नी मोमिना ने इकबाल अहमद की पत्नी शाहजहां के सिर में ईंट फेंक कर मार दी। ईंट लगने से वह बुरी तरह घायल हो गई। परिजन उसे सरकारी अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इकबाल ने पत्नी की मौत पर इब्ने अली व मोमिना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि इब्ने व मोमिना के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed