फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Woman head made villagers aware against alcohol

महिला प्रधान ने शराब के विरोध में ग्रामीणों को किया जागरूक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Woman head made villagers aware against alcohol
हसनपुर के शाहपुर में कच्ची शराब के विरोध में महिलाओं को जागरूक करतीं प्रधान मीनू रानी। - फोटो : HASANPUR
हसनपुर। क्षेत्र के गांव शाहपुर खुर्द में लगातार दूसरे दिन भी महिला ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों को अवैध शराब के खिलाफ जागरूक किया। कहा कि किसी भी कीमत पर गांव में अवैध शराब का काम नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को ग्राम प्रधान मीनू रानी ने कहा कि इस समय सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही है। कच्ची शराब का काम करने वाले अच्छी तरह से जान लें कि ऐसे कार्यों के खिलाफ सरकार कितनी सख्त है। उन्होंने लोगों को समझाते हुए कहा कि खुद में सुधार कर लें। कच्ची शराब का सेवन ना करें। इसे गांव अथवा आसपास के गांवों में भी कच्ची शराब का काम नहीं होने दें। पुलिस को सूचना देकर कच्ची शराब का काम करने वालों को पकड़वाने का काम किया जाए। समाज के लोग शराब पीकर बहुत पीछे जा रहा है। हर व्यक्ति कार कर्तव्य है कि हम समाज को भटकने ना दें। सही रास्ते पर लेकर जाएं। इस मौके पर कलुआ सैफी, गंगासरन, टीटू सिंह, अतर सिंह, भूप सिंह, रूपचंद, सोमवती, सीमा, रूपवती, नंदू, बुद्धि, शीला, जेवत, तारा, अमरवती, मीना, जगवती रहे। उधर, गांव करनखाल की महिलाओं ने थाने पहुंचकर अवैध शराब का काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर, पुलिस ने गांव में दबिश देकर कच्ची शराब का काम करने वाले दो लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed