फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   woman gave birth to baby girl in moving train In Amroha

खुशियां की किलकारी मातम में बदली: बिहार जा रही महिला ने ट्रेन में बच्ची को दिया जन्म, डॉक्टरों ने कहा- सॉरी

Sat, 06 Jan 2024 09:10 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 06 Jan 2024 09:10 PM IST
सार

बिहार जा रही एक महिला ने अमरोहा में चलती ट्रेन में एक बच्ची को जन्म दिया। आरपीएफ और टीटी ने जच्चा बच्चा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। लेकिन डॉक्टरों की टीम ने नवजात को मृत घोषित किया।

विज्ञापन
woman gave birth to baby girl in moving train In Amroha
महिला ने ट्रेन में दिया बच्चे को जन्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार जा रही एक महिला ने अमरोहा में चलती ट्रेन में एक बच्ची को जन्म दिया। आरपीएफ और टीटी ने जच्चा बच्चा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। लेकिन डॉक्टरों की टीम ने नवजात को मृत घोषित किया।

विज्ञापन


दिल्ली आनंद विहार से बिहार जा रही महिला ने चलती ट्रेन में बच्ची को जन्म दिया। अमरोहा स्टेशन पर आरपीएफ और टीटी ने जच्चा बच्चा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने नवजात को मृत घोषित कर दिया। महिला के परिजनों को सूचना दे दी गई है। 
विज्ञापन


बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाले राकेश का परिवार दिल्ली के आनंद विहार में मेहनत मजदूरी करता है। मजदूर के परिवार में पत्नी सविता और एक दो साल का बेटा है। सविता गर्भवती थी, लिहाजा शनिवार को अपने दो वर्षीय बेटे के साथ आनंद विहार से सप्त क्रांति ट्रेन में सवार होकर बिहार स्थित अपने गांव जा रही थी। लेकिन रास्ते में ही अचानक उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उसने चलती ट्रेन में एक बेटी को जन्म दिया। यात्रियों द्वारा मामले की जानकारी रेलवे विभाग के अधिकारी और आरपीएफ कर्मियों को दी गई। सूचना मिलते ही दरोगा नरेंद्र पाल शर्मा, स्टेशन मास्टर रामप्रसाद मीणा ने एंबुलेंस को फोन कर स्टेशन पर बुला लिया। करीब पांच बजकर पांच मिनट पर जैसे ही ट्रेन अमरोहा रेलवे स्टेशन पर पहुंची। तभी सविता, उसकी नवजात बच्ची और दो साल के बच्चे समेत सामान को उतार कर एंबुलेंस तक पहुंचा गया। 

बाद में महिला को अमरोहा नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने नवजात को मृत घोषित कर दिया। इस दौरान आरपीएफ कर्मियों ने महिला से फोन नंबर लेकर उसके पति को जानकारी दी। इसके बाद सविता के परिजन दिल्ली आनंद विहार से अमरोहा के लिए रवाना हो गए। 

सीएचसी प्रभारी डॉ. उमर फारुख ने बताया कि महिला की तबीयत ठीक है। उसका उपचार किया जा रहा है। जबकि, नवजात बच्ची की मौत हो चुकी है। आरपीएफ के एएसआई गोपाल चंद ने बताया कि सविता से नंबर लेकर उसके परिजनों को अवगत करा दिया गया है। परिजन वहां से रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed