{"_id":"6afe0459d47fa842880224c7","slug":"jan-aushadhi-kendra-at-zoya-chc-closed-for-a-month-patients-left-struggling-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-178137-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जोया सीएचसी का जन औषधि केंद्र एक माह से बंद, भटक रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जोया सीएचसी का जन औषधि केंद्र एक माह से बंद, भटक रहे मरीज
विज्ञापन
जोया। मरीजों को सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने की सरकारी योजना जोया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बेपटरी हो गई है। सीएचसी परिसर में संचालित प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र पिछले एक माह से बंद है। इससे अस्पताल आने वाले मरीजों को सस्ती दवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
केंद्र सरकार ने अस्पतालों में जन औषधि केंद्रों की शुरुआत इस उद्देश्य से की थी कि मरीजों को ब्रांडेड दवाओं के मुकाबले कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं मिल सकें। इन केंद्रों पर दवाएं 50 से 90 प्रतिशत तक सस्ती मिलती हैं लेकिन जोया में केंद्र बंद होने से मरीजों को निराश लौटना पड़ रहा है।
जिला अस्पताल समेत सीएचसी में जन औषधि केंद्र खोले गए। इनके अलावा भी केंद्र खुले, लेकिन अस्पताल में जन औषधि केंद्र खुलने का उद्देश्य रहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बाजार रेट से सस्ती दवाएं मिल सकें, लेकिन जोया सीएचसी में बना केंद्र बंद चल रहा है, जिससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि कुछ दवाएं तो अस्पताल में मिल जाती हैं लेकिन कई बार बाजार से भी दवाएं खरीदनी पड़ जाती है। जहां पर ऊंचे दामों पर दवाएं मिलती है। जबकि जन औषधि केंद्र पर सस्ती दवाएं मिल जाती हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. उवैस ने बताया कि इस संबंध में संबंधित संचालक को नोटिस देकर जवाब मांगा जाएगा। उसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।