फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Woman gang-raped, held hostage

Amroha News: महिला से सामूहिक दुष्कर्म, बनाया बंधक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Woman gang-raped, held hostage
रजबपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

पति की मौत के बाद से ससुराल में रह रही महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। महिला को बंधक बनाकर रखा। उसका मोबाइल भी छीन लिया। घटना के बाद से महिला का मोबाइल बंद आ रहा है। महिला के पिता ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
यह घटना रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव की है। सैदनगली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने बेटी की शादी रजबपुर क्षेत्र के गांव निवासी युवक से की थी। कुछ दिन पहले विवाहिता के पति की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। तभी से वह ससुराल में रह रही है। आरोप है कि कुछ लोगों ने महिला को बंधक बना लिया। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं महिला का फोन छीन लिया।
विज्ञापन

किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर महिला ने पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी। किसान बेटी से मिलने पहुंचा तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने महिला को दोबारा से बंधक बना लिया। घटना के बाद से महिला का फोन बंद आ रहा है। किसान ने बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए रजबपुर थाने में तहरीर दी। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed