{"_id":"660711dd7d97987f3c0ddac4","slug":"woman-drank-pesticide-under-the-pretext-of-syrup-hasanpur-news-c-284-1-smbd1016-116288-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सिरप के धोखे में महिला ने पीया कीटनाशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सिरप के धोखे में महिला ने पीया कीटनाशक
विज्ञापन
हसनपुर। महिला ने सिरप के धोखे में कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिया। जिससे महिला की हालत बिगड़ गई। उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नगर के मोहल्ला कायस्थान निवासी जीशान की पत्नी रोशनजहां काफी समय से बीमार हैं। निजी चिकित्सक से उनका उपचार चल रहा है। घर पर सिरप रखा हुआ था। सुबह शाम वह रोजाना सिरप लेती हैं। सिरप की शीशी घर की अलमारी में रखी हुई थी। बताते हैं कि घर के किसी सदस्य ने उसी अलमारी में सिरप जैसी शीशी में कीटनाशक भी रख दिया। जहां पर महिला का सिरप रखा हुआ था। बुधवार की देर शाम को महिला ने अलमारी में से शीशी निकाली और धोखे में दवाई की जगह कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। महिला की हालत बिगड़ने पर परिजन घबरा गए। घबराए परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
-- -- --