{"_id":"67105075aa2e684e70096ee4","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-her-parents-accused-her-of-murdering-her-by-poisoning-her-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-127689-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों का जहर देकर हत्या करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों का जहर देकर हत्या करने का आरोप
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)।
शादी के आठ साल बाद सोनिया (26) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया और हंगामा किया। बुधवार दोपहर पोस्टमार्टम होने के बाद मायके वाले विवाहिता के शव को साथ ले गए। पुलिस ने विवाहिता के पति को हिरासत में लिया है। उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विवाहिता की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विवाहिता सोनिया मुरादाबाद जिले के डिलारी थाना क्षेत्र के चाबड़ गांव निवासी रामकिशोर की बेटी थी। 26 अप्रैल 2016 को सोनिया की शादी नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के जब्दा गांव निवासी राहुल उर्फ हिमांशु से हुई थी। सोनिया के दो बेटे हैं। बड़े का नाम वंश और छोटे का अंश है। सोनिया का ससुराल वालों के साथ विवाद हुआ था। वह करीब दो साल से मायके में रही। उसने मुकदमा भी दर्ज कराया था। लेकिन, पांच अक्तूबर को कोर्ट के आदेश पर सोनिया ससुराल आ गई थी।
हालांकि, इसके बाद भी सोनिया और उसके पति राहुल के बीच विवाद होता रहा। मंगलवार शाम सोनिया की संदिग्ध हालात में तबीयत बिगड़ गई। लिहाजा ससुराल वालों ने उसे अमरोहा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। वहीं, अस्पताल पहुंची महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया और जमकर हंगामा किया। पुलिस ने महिला के पति राहुल को हिरासत में लिया है। सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि घटना में पोस्टमार्टम विवाहिता की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। डॉक्टरों ने बिसरा सुरक्षित किया है। मामले में मायके वालों की तहरीर और बिसरा रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मायके वालों ने शव रखकर नौगांवा रोड की जाम
बुधवार दोपहर पोस्टमार्टम करने के बाद मायके वाले सोनिया के शव को अपने साथ ले गए। इसके बाद अमरोहा नौगांवा सादात रोड जाम कर दिया। सूचना मिलते ही नौगांवा सादात पुलिस मौके पर पहुंच गई और आक्रोशित परिजनों को समझ कर शांत किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। सीओ अभिषेक कुमार भी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित परिजनों को समझाया। करीब आधा घंटे तक जाम लग रहा। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।