फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Woman dies under suspicious circumstances, body found hanging from a noose

Amroha News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे पर लटका मिला शव

Mon, 24 Feb 2025 12:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 24 Feb 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances, body found hanging from a noose
डिडौली (अमरोहा)।
विज्ञापन

पति से तलाक के बाद किराए के मकान में रह रही पूजा (28) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव कमरे में पंखे से रस्सी के सहारे लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस आत्महत्या मान रही है।

मूलरूप से असम निवासी पूजा की शादी करीब छह साल पहले बुलंदशहर जिले के स्याना क्षेत्र के नया गांव निवासी केशव के साथ हुई थी। पूजा की माता कनक भी अमरोहा में रहती हैं। पूजा के दो बेटी और एक बेटा है। तीनों बच्चे नानी के पास अमरोहा में रहते हैं। एक साल पहले पति केशव से तलाक के बाद पूजा अमरोहा में ही हाईवे स्थित एक फैक्टरी में मजदूरी करती थी और चौधरपुर में राशिद के मकान में किराए पर रहती थी।
विज्ञापन

शनिवार रात पूजा की किराए के घर में ही संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रविवार सुबह उसका शव पंखे में रस्सी के सहारे फंदे पर लटकता मिला। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। एसपी अमित कुमार आनंद के निर्देश पर फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने भी घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पति से तलाक के बाद पूजा मानसिक रूप से परेशान रहती थी। उसके ऊपर लोगों का काफी कर्ज भी बताया गया है। जिसके चलते उसने आत्महत्या की है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - अरुण कुमार, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed