{"_id":"616c7c8cb984dc006e5f284b","slug":"woman-dies-of-deadengu-eight-new-patients-found-jpnagar-news-mbd4065038108","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से महिला की मौत, आठ नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से महिला की मौत, आठ नए मरीज मिले
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में डेंगू और बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। रविवार को डेंगू से पीड़ित महिला की मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि आठ नए मरीज मिले हैं। लगातार डेंगू संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है।
इन दिनों डेंगू तेजी से अपने पांव पसार रहा है। प्रतिदिन डेंगू मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। जिससे स्वास्थ्य विभाग के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आई हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कैंप लगाकर डेंगू मरीजों का इलाज किया जा रहा है। बावजूद इसके विभाग डेंगू और बुखार की रोकथाम के लिए विफल साबित हो रहा है।
रविवार को जनपद के गांव ड्योढ़ी उर्फ हादीपुर में डेंगू के सात मरीज मिले हैं, जबकि एक मरीज गजरौला के सलेमपुर गोसाई में मिला है। आठ मरीजों में डेंगू मिलने की जानकारी पर सीएमओ डा. संजय अग्रवाल ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांव में इलाज केे भेजा है। साथ ही गांव में वायरल फीवर के मरीजों की डेंगू जांच के लिए टीम को निर्देशित किया है। उधर, तहसील हसनपुर के बुरावली क्षेत्र निवासी डेंगू से पीड़ित एक महिला की मेरठ में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसकी मौत से जहां परिजनों में कोहराम मचा है। डेंगू के बढ़ते मरीजों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वह बुखार को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। दो दिन से अधिक बुखार आने पर डेंगू की जांच अवश्य करा लें।