फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Woman dies in private hospital, family members create ruckus and create traffic jam

Amroha News: निजी अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों ने हंगामा कर लगाया जाम

Wed, 11 Oct 2023 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 11 Oct 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Woman dies in private hospital, family members create ruckus and create traffic jam
मंडी धनौरा (अमरोहा)। नौगांवा थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर खुर्द निवासी संतोष की सोमवार की रात धनौरा के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डाॅक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया और रात में ही हंगामा करते हुए रोड जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव बहादुरपुर खुर्द निवासी कमल सिंह की पत्नी संतोष का मंडी धनौरा के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। सोमवार की रात संतोष की तबीयत खराब होने पर उसे रेफर कर दिया गया। परिजन उसे गजरौला ले गए थे। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन उसके शव को लेकर अस्पताल आ गए और महिला की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराने लगे। उन्होंने रात करीब साढ़े 10 बजे चांदपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पहुची पुलिस ने पजिनों को समझा बुझाकर शांत किया और जाम खुलवाया। थानाध्यक्ष निशांत राठी ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता होने के कारण महिला पक्ष की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed