फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Woman dies in car accident, eight people including her husband injured

Amroha News: कार की टक्कर से महिला की मौत, पति सहित आठ घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Woman dies in car accident, eight people including her husband injured
गजरौला (अमरोहा)। रिश्तेदारी में गमी में जा रहीं छह महिलाओं सहित आठ लोगों को हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे के समय सभी ई-रिक्शा में बैठ रहे थे। इसमें हसनपुर क्षेत्र के गांव अगरौला कलां निवासी गीता (30) की मौत हो गई, जबकि उनके पति, जेठ और पांच महिलाओं महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से दो लोगों को मेरठ रेफर कर दिया गया। हसनपुर विधायक ने शव का जल्द पोस्टमार्टम कराने और कार चालक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव अगरौला कलां निवासी कृष्णपाल की क्षेत्र के गांव कांकाठेर में ससुराल है। उनके साले कमल उर्फ कमलू की अमरवती (27) की बीते मंगलवार बीमारी से मौत हो गई। बुधवार सुबह अगरौला कलां से कृष्णपाल व उनके छोटे भाई राहुल परिवार की महिलाएं गमी में शामिल होने के लिए कांकाठेर जा रहे थे। इनमें राहुल की पत्नी गीता देवी भी साथ थीं। सभी को अगरौला कलां से खुंगावली ढाल पर एक पेट्रोल पंप तक बाइकों से छोड़ा गया था, जहां से सभी ई-रिक्शा से जाने वाले थे। सुबह करीब 10:45 बजे हाईवे पर एक ई-रिक्शा रुकवाया। सभी ई-रिक्शा में बैठने लगे। इस बीच दिल्ली की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने सभी को टक्कर मार दी
विज्ञापन

हादसे में राहुल की पत्नी गीता देवी की मौके पर मौत हो गई। जबकि, राहुल, उनका भाई कृष्णपाल, ताई कलावती पत्नी उदयराम, हरप्यारी पत्नी खान चंद, माया देवी पत्नी तोताराम, चमेली पत्नी थान सिंह, सरोज पत्नी प्रीतम व गांव का ही सुरेश घायल हो गए। सूचना पर परिजन व ब्रजघाट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से कृष्णपाल और कलावती को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया। हादसे के शिकार लोग हसनपुर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी के गांव के थे। ऐसे में विधायक और उनके भाई गंगेश्वरी ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र खड़गवंशी भी मौके पर पहुंच गए। सीओ श्वेताभ भास्कर, इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह हादसा स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि कार व उसके चालक को पुलिस ने कब्जे में लिया है। मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article