फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Woman dies in accident while going for a holy dip on Amavasya; three injured, including a couple.

Amroha News: अमावस्या पर स्नान करने जा रही महिला की हादसे में मौत, दंपती समेत तीन घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Woman dies in accident while going for a holy dip on Amavasya; three injured, including a couple.
गजरौला। अमावस्या पर गंगा स्नान करने जा रही हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के दीपपुर गांव निवासी ममता (42) की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपने दामाद, बेटी और धेवते के साथ बाइक पर सवार थी। तिगरी मार्ग पर शाहपुर उर्फ साहबपुुर गांव के निकट तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक नीचे गिर जाने से सभी घायल हो गए थे। ममता ने डिडौली कोतवाली क्षेत्र के निजी अस्पताल में उपचार केे दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैै।
विज्ञापन

आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव रेहरई निवासी धर्मेंद्र की हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव दीपपुर में ससुराल है। बुधवार कोे अमावस्या होने के कारण सुबह करीब 9.30 बजेे धर्मेंद्र बाइक पर सवार होकर तिगरी में गंगा स्नान करने जा रहे थे। उनके साथ बाइक पर पत्नी कोमल, सास ममता व धर्मेंद्र का बेटा शिवा सवार थे। तिगरी मार्ग पर शाहपुर उर्फ साहबपुर के सामने पहुंचेे थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान एक पिकअप आई। जिसके चालक ने तेजी एवं लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक के साथ ही सभी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में लाया गया। यहां से ममता देवी को रेफर कर दिया गया। चौधरपुर के एक निजी अस्पताल में उनकी मौत हो गई। मौत की जानकारी पाकर परिजन पहुंच गए। पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ अंजलि कटारिया का कहना है कि हादसे में महिला की मौत का मामला सामने आया हैै। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैै।
विज्ञापन















एंबुलेंस चालक कर रहे घायलों को मन चाहेे अस्पतालों में भर्ती
गजरौला। बुधवार को हादसे में ममता की मौत की सूचना पाकर परिजन मोर्चरी पहुंच गए। यहां उन्हाेंने एंबुलेंस के चालक पर अपने चहेते अस्पताल में भर्ती करने का आरोेप लगाया। कहा कि ममता को जिला अस्पताल रेफर किया गया था, लेकिन चालक जिला अस्पताल की बजाय ममता देवी को चौधरपुर के निजी अस्पताल में ले गया। परिजनों का आरोप है कि एंबुलेंस चालकों को निजी अस्पताल वालों से मोटा कमीशन है। जिसके चक्कर में अपने परिचित के यहां घायल को भर्ती कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन









हाईवे पर टेंपो पलटने से महिला श्रद्धालुओं समेत छह घायल

गजरौला। अमावस्या पर ब्रजघाट गंगा स्नान करने जा रहीं चार महिला श्रद्धालुओं का टेंपो पलट जाने से घायल हो गईं। दो लोग भी घायल हुए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।


हादसा मंगलवार रात करीब 12.30 बजेे शहवाजपुर डोर के निकट हुआ। कमला, रेखा, सुमित्रा, संतोष, दीपक निवासी मुरादाबाद टेंपो में सवार होकर ब्रजघाट गंगा स्नान करने जा रहे थे। शहवाजपुर डोर के निकट पहुंचने पर अज्ञात वाहन ने टेंपो में टक्कर मार दी। जिससे सभी श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में लाया गया। एक अन्य हादसे में बिजनौर का अहमद हुसैन घायल हुआ। उसे भी सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed