फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard terror in Puranpur; now it has preyed on a nilgai calf.

Amroha News: पूरनपुर में तेंदुए का आतंक, अब नीलगाय के बच्चे का किया शिकार

Wed, 28 Oct 2026 11:57 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 28 Oct 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Leopard terror in Puranpur; now it has preyed on a nilgai calf.
डिडौली। कोतवाली क्षेत्र के पूरनपुर गांव में तेंदुए ने ग्राम प्रधान सतवीर सिंह के ट्यूबवेल के पास नीलगाय के बच्चे का शिकार कर लिया। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। तेंदुए की मौजूदगी से किसान खेतों पर जाने से कतरा रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन




ग्रामीणों के अनुसार, तेंदुआ पिछले कई दिनों से गांव के आसपास जंगलों और खेतों में दिखाई दे रहा है। बुधवार को ट्यूबवेल के पास नीलगाय के बच्चे का शिकार किए जाने की जानकारी मिलने के बाद लोगों में डर और बढ़ गया। ग्रामीणों को आशंका है कि तेंदुआ शिकार की तलाश में आबादी के नजदीक भी पहुंच सकता है। ऐसे में खेतों में काम करने वाले किसानों और पशुओं के लिए चारा लेने जाने वाले लोगों को खतरा बना हुआ है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो किसी व्यक्ति या पशु पर हमले की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता। डीएफ राजीव कुमार ने बताया कि
विज्ञापन


बीते तीन महीने में क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी की घटनाएं लगातार सामने आती रही हैं। अक्तूबर में चुबका, पूरनपुर और आसपास के इलाकों में तेंदुए दिखाई देने की सूचना मिली। 12 अक्तूबर को सहसपुर अलीनगर से मिलक गौसपुर जाने वाले मार्ग पर तेंदुआ दिखाई दिया था। 16 अक्तूबर को चुबका-पूरनपुर मार्ग पर एक साथ दो तेंदुए दिखने की सूचना मिली। इसी रात मूंढा इम्मा बिजलीघर मार्ग पर भी तेंदुआ दिखाई दिया था। इसके अलावा पीठखेड़ा, सिरसा मनिहार, वाजिदपुर, शहबाजपुर, बुढ़नपुर, दीपपुर और डिडौली के जंगलों में भी तेंदुए की मौजूदगी की सूचनाएं सामने आती रही हैं। 19 अक्तूबर को डिडौली के जंगल में और 26 अक्तूबर को फराशपुरा में नीलगाय का शव मिलने के बाद तेंदुए के शिकार की आशंका जताई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed