{"_id":"6a384818421e46088301c475","slug":"woman-dies-at-private-hospital-after-childbirth-leaves-behind-newborn-daughter-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-166471-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: प्रसव के बाद निजी अस्पताल महिला की मौत, नवजात बेटी को छोड़ गई मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: प्रसव के बाद निजी अस्पताल महिला की मौत, नवजात बेटी को छोड़ गई मां
Mon, 22 Jun 2026 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत हो गई। डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर परिजनों ने हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। बाद में परिजनों ने कोई कार्रवाई नहीं की। बिना पुलिस कार्रवाई के परिजनों ने महिला के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।
नौगांवा सादात के एक मोहल्ला निवासी युवक की 30 वर्षीय पत्नी गर्भवती थी। शनिवार रात करीब 10:50 बजे प्रसव पीड़ा होने पर जोया रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने ऑपरेशन के जरिए प्रसव कराया, जिसमें महिला ने एक स्वस्थ बेटी को जन्म दिया। परिजनों के अनुसार प्रसव के बाद अचानक महिला तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर अस्पताल स्टाफ ने महिला को मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। परिजन उन्हें तत्काल वहां लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ डॉ. प्रदीप कुमार सिंह और डिडौली कोतवाली प्रभारी जितेंद्र बालियान मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले की जानकारी ली। बाद में अस्पताल प्रशासन और महिला के परिजनों के बीच आपसी सहमति बनने के बाद विवाद शांत हो गया। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले में परिजनों ने कानूनी कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया है। उन्होंने कोई तहरीर भी नहीं दी है।