फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Woman dies after suffering electric shock while picking lemons.

Amroha News: नींबू तोड़ते समय करंट की चपेट में आई महिला, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after suffering electric shock while picking lemons.
रजबपुर। गांव मुबारकपुर में खेत में मजदूरी करने गई महिला नींबू तोड़ते समय नलकूप के तार के चपेट में आ गई। जिससे करंट लगने से महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव मूंढाखेड़ा निवासी स्वर्गीय हेतराम सिंह की पत्नी मुन्नी देवी (59) शुक्रवार को मुबारकपुर गांव में खेत पर मजदूरी करने आई थीं। दोपहर के समय खाना खाने के लिए वह नलकूप के पास पेड़ की छांव में बैठ गईं। पास में लगे नींबू के पेड़ के नीचे से नलकूप की बिजली आपूर्ति का तार गुजर रहा था, जिसमें करंट दौड़ रहा था। बताया जा रहा है कि मुन्नी देवी नींबू तोड़ने के दौरान करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद खेत में मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही रजबपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मुन्नी देवी के पति की छह वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। परिवार में दो बेटे और चार बेटियां हैं। छोटी बेटी मनु अविवाहित है, जबकि अन्य बेटियों की शादी हो चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed