{"_id":"656f85fc85b86053390195fd","slug":"woman-dies-after-falling-from-train-at-kankather-railway-station-gajraula-news-c-284-1-smbd1015-9835-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कांकाठेर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कांकाठेर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला(अमरोहा)। कांकाठेर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिर कर महिला की मौत हो गई। महिला ने बादामी रंग की धोती पहन रखी थी। सूचना पाकर पहुंचे जीआरपी कर्मियों ने पहचान कराने की काफी कोशिश की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। शव को मोर्चरी पर रखवाया गया है।
मंगलवार की सुबह दस बजे जीआरपी को सूचना मिली कि कांकाठेर रेलवे स्टेशन पर यार्ड में एक 55 वर्षीय महिला की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई है। उधर हादसे की जानकारी होने पर लोग इकट्ठा हो गए। मृतका के सिर व हाथ में चोट थी। जिससे प्रतीत हो रहा था कि वह ट्रेन से गिरी होगी। मृतका ने बादामी रंग की धोती पहन रखी थी। जिस पर हरे रंग की पट्टी बनी हुई थी। घटना की जानकारी मिलने पर थाना पुलिस और जीआरपी स्टाफ मौके पर पहुंचा। भीड़ में शामिल लोगों से पहचान कराने की काफी कोशिश की, लेकिन कोई पहचान नहीं कर सका। जीआरपी चौकी इंचार्ज ने मनोज कुमार ने बताया कि यार्ड में महिला का शव मिला था। वह किसी ट्रेन से गिरी होगी।
-- -- -