{"_id":"6a691b68f4a62351a00a9f16","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-roadways-bus-helper-critically-injured-in-car-collision-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-169305-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: रोडवेज बस की टक्कर से महिला की मौत, कार की टक्कर से हेल्पर गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: रोडवेज बस की टक्कर से महिला की मौत, कार की टक्कर से हेल्पर गंभीर
विज्ञापन
डिडौली(अमरोहा)। कोतवाली क्षेत्र से गुजर रहे नेशनल हाईवे पर हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में महिला की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है, वहीं घायल युवक को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस दोनों हादसों की जांच में जुटी है।
पहला हादसा मंगलवार दोपहर एहसन अस्पताल के पास हुआ। मुरादाबाद की ओर से आ रही रोडवेज बस ने सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जिवाई चौकी पर खड़ा करा दिया, जबकि चालक मौके से भाग निकला। काफी देर तक महिला की पहचान नहीं हो सकी। बाद में क्षतिग्रस्त मोबाइल पर आए फोन के आधार पर उसकी पहचान रामपुर निवासी 40 वर्षीय मीनाक्षी सक्सेना के रूप में हुई। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे।
दूसरा हादसा सोमवार रात टोल के पास अंबेडकर नगर में हुआ। बरेली जिले के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव ऊन निवासी गुड्डू कैंटर पर हेल्पर है। दिल्ली से बरेली जाते समय कैंटर सड़क किनारे खड़ा था। चाय पीने के बाद वह सड़क किनारे खड़ा था, तभी तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल गुड्डू को पुलिस ने चौधरपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि दोनों हादसों में परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।