फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Woman dies after being buried under debris of cattle shelter in Amroha

Amroha: भरभरा कर गिरा पशुशाला का हॉल, मलबे के नीचे दब कर महिला की मौत

Mon, 10 Oct 2022 03:13 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 10 Oct 2022 03:13 PM IST
सार

सोमवार की सुबह करीब छह बजे संजय कुमार की पत्नी गीता मवेशियों को बाहर बांधने के लिए पशुशाला से खोल रही थी। तभी पशुशाला का हॉल भरभरा कर गिर पड़ा। धमाके के साथ गिरे हॉल के मलबे के नीचे गीता और मवेशी दब गए।

विज्ञापन
Woman dies after being buried under debris of cattle shelter in Amroha
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

बेमौसम बारिश कहर बरपा रही है। चार दिन की बारिश के चलते देहात थानाक्षेत्र में गांव में किसान का मकान भरभरा कर गिर पड़ा। जिसके मलबे के नीचे दबकर किसान की पत्नी की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। लेकिन परिजनों ने कानूनी कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया। वहीं परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। 

विज्ञापन


ये घटना अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के तेलीपुरा माफी गांव में हुई। यहां पर किसान संजय कुमार का परिवार रहता है। उनके परिवार में 45 वर्षीय पत्नी गीता के अलावा तीन बेटे और एक बेटी है। बड़ा बेटा कविंद्र भी शादीशुदा है। पिछले चार दिन से जिले में लगातार बारिश हो रही है, जिसके चलते शहर से लेकर गांव तक जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। किसान संजय कुमार के घर में ही पशुशाला बनी हुई है।
विज्ञापन


बारिश के कारण उनके चार मवेशी पशु शाला में बंधे हुए थे। सोमवार की सुबह करीब छह बजे संजय कुमार की पत्नी गीता मवेशियों को बाहर बांधने के लिए पशुशाला से खोल रही थी। तभी पशुशाला का हॉल भरभरा कर गिर पड़ा। धमाके के साथ गिरे हॉल के मलबे के नीचे गीता और मवेशी दब गए। हादसा होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बमुश्किल मलबे को हटाकर गीता और मवेशियों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने आनन-फानन में गीता को अमरोहा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के चलते गीता की मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजन बदहवास हो गए। परिजनों के मुताबिक पिछले चार दिन से बारिश के चलते मकान की दीवारें कमजोर पड़ गई थीं। जिस कारण हॉल गिर गया और हादसा हो गया। महिला की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। एसओ बृजेश सिंह ने बताया कि परिजनों ने कानूनी कार्रवाई कराने के इंकार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed