फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Woman clashed with miscreants running away after looting the coil on the highway

हाईवे परकुंडल लूटकर भाग रहे बदमाशों से भिड़ी महिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Woman clashed with miscreants running away after looting the coil on the highway
अमरोहा के डिडौली में कुंडल लूटने वाले बदमाशों से भिड़ने वाली महिला बच्चों के साथ घटना की जानकारी - फोटो : JPNAGAR
डिडौली (अमरोहा)। हाईवे पर दिनदहाड़े चलती बाइक पर कुंडल लूटकर भाग रहे बदमाशों से महिला भिड़ गई। महिला ने बदमाशों से जमकर मुकाबला लिया। छीनाझपटी में महिला घायल हो गई। इस दौरान एकत्र भीड़ ने दो बदमाशों को पकड़ लिया। उनकी जमकर धुनाई की और पुलिस को सौंप दिया। पीड़ित महिला और उसकी बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पति की तहरीर पर पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ लूट की एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे की है। अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के सिरसा गढ़ पंडकी गांव में राजू सैनी का परिवार रहता है। राजू सैनी पेशे से मजदूर है। शनिवार की शाम वह अपनी पत्नी गौरा देवी, बेटी मोहिनी, कौशिका और बेटे मयंक के साथ रक्षाबंधन पर रामपुर के सिविल लाइन थानाक्षेत्र के गांव अजीतपुर स्थित ससुराल गया था। मंगलवार को राजू अपनी पत्नी गौरा और बच्चों के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। करीब बारह बजे जैसे ही उसकी बाइक डिडौली से आगे एक कालेज के सामने पहुंची थी। तभी पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने झपट्टा मारकर महिला के कानों से कुंडल लूट लिए। महिला ने शोर मचा दिया और बाइक से कूदकर अकेले ही बाइक सवार बदमाशों से भिड़ गई। महिला ने लात मारकर बदमाशों की बाइक को गिरा दिया। महिला ने बदमाशों से डटकर मुकाबला किया। बदमाशों से छीनाझपटी और खींचतान में महिला घायल हो गई। इस दौरान महिला की बेटी भी घायल हो गई। महिला के साथ मारपीट कर बदमाश भागने लगे। तभी लोगों की भीड़ ने दौड़कर दो बदमाशों को पकड़ कर लिया और उनकी जमकर धुनाई की। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान एक बदमाश भागने में कामयाब रहा।
विज्ञापन

पुलिस ने घायल महिला और उसकी बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम मुकीम और अब्दुल खालिद निवासी चौधरपुर बताया है। इंस्पेक्टर मोहित चौधरी ने बताया कि पति की तहरीर पर दोनों बदमाशों के खिलाफ लूट की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों के कब्जे से बाइक भी बरामद हुई है। उनका आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed