फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Woman bitten by snake, dies during exorcism

Amroha News: महिला को सांप ने डसा, झाड़फूंक के चक्कर में माैत

Tue, 07 Oct 2025 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 07 Oct 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Woman bitten by snake, dies during exorcism
हसनपुर (अमरोहा)। गांव मनौटा में बिटौरे से उपले निकालते समय गांव निवासी मुन्नी (50) को सांप ने डस लिया। परिजन महिला को झाड़फूंक वालों के पास ले गए, लेकिन हालत में सुधार होने की जगह और बिगड़ गई। इसके बाद परिजन महिला को मेरठ के अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव मनौटा में किसान धर्म सिंह का परिवार रहता है। धर्म सिंह की पत्नी मुन्नी (50) रविवार की सुबह को घर के पास ही बिटौरे में से उपले निकालने गई थीं। इसी दौरान महिला को हाथ में सांप ने डस लिया।
विज्ञापन

हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें झाड़फूंक करने वालों के पास ले गए। वहां भी हालत में सुधार नहीं हुआ तो उपचार के लिए गंभीर अवस्था में मेरठ ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लगातार सांप निकल रहे हैं। इससे दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से सांपों को पकड़वाने की मांग की है। वन क्षेत्राधिकारी नरेश कुमार का कहना है कि यदि गांव में सांप निकल रहे हैं तो उन्हें पकड़वाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed