फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Woman bitten by a snake in the courtyard of her house, lost her life

Amroha News: घर के आंगन में महिला को सांप ने डसा, झाड़ फूंक के चक्कर गई जान

Thu, 13 Jun 2024 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 13 Jun 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Woman bitten by a snake in the courtyard of her house, lost her life
हसनपुर। घर के आंगन में रात के समय महिला सुनीता शर्मा (48) को सांप ने डस लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे चिकित्सक के पास न ले जाकर झाड़ फूंक कराने के चक्कर में पड़ गए। कई जगह दिखाया गया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। कई घंटे बाद जब सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे तो बहुत देर हो चुकी थी। चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव बिरामपुर में स्वर्गीय किसान सुनील कुमार शर्मा का परिवार रहता है। सुनील कुमार शर्मा की पत्नी सुनीता शर्मा सोमवार की रात को उठकर पानी पीने के लिए नल पर जा रही थीं। घर के आंगन में नीम का पेड़ है। उसके नीचे जहरीला सांप था। महिला नंगे पैर नल की तरफ बढ़ीं तभी उनका पैर सांप के ऊपर पड़ गया। जिस पर सांप ने उन्हें डस लिया। शोर मचाने पर मौके पर लोग जमा हो गए। महिला के पैर में लोगों ने बंद लगा दिया और उपचार के लिए झाड़ फूंक के चक्कर में पड़ गए।
विज्ञापन

कई स्थानों पर झाड़ फूंक करने वालों को दिखाया गया लेकिन कोई फायदा नहीं हो सका। मंगलवार देर शाम महिला को गजरौला के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद बुधवार सुबह को महिला का अंतिम संस्कार कर दिया। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतका ने अपने पीछे चार बेटे और एक बेटी छोड़ी है। गजरौला के सीएचसी प्रभारी डॉ. योगेंद्र सिंह का कहना है कि जब तक परिजन महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे तब तक बहुत देर हो चुकी थी। उसकी काफी समय पहले ही मौत हो गई थी। बताया कि सांप के डसने के बाद जरा सी भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। विशेषकर झाड़ फूंक करने वालों के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed