{"_id":"66bfeab9204812b2f60f6c8d","slug":"woman-beaten-up-threatened-to-make-her-daughters-walk-naked-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-123964-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दबंगों ने महिला को पीटा, बेटियों को निर्वस्त्र घुमाने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दबंगों ने महिला को पीटा, बेटियों को निर्वस्त्र घुमाने की दी धमकी
विज्ञापन
रजबपुर(अमरोहा)। तहेरे ससुर की तेरहवीं में शामिल होने गई महिला की दबंगों ने बेइज्जती की। बाद में घर में घुसकर लाठी-डंडों से पीटा। परिवार की बेटियों के पेपर देने पर गांव में निर्वस्त्र घुमाने की धमकी दी। धमकी के कारण वह पेपर नहीं दे सकीं। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
रजबपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में किसान का परिवार रहता है। 13 जून 2024 को किसान की पत्नी तहेरे ससुर की तेरहवीं में शामिल होने गई थीं। वहां पहले से मौजूद दबंगों ने उनकी बेइज्जती की। विरोध करने पर गाली-गलौज की। दोपहर बाद आरोपी महिला के घर में घुस आए और लाठी-डंडों से पीटा। इतना ही नहीं महिला का अपहरण करने के लिए कार में डालकर ले जाने की कोशिश भी की। महिला के जेठ और जेठानी के साथ भी मारपीट की। महिला और उसकी जेठानी की बेटियां डिग्री कॉलेज की छात्रा हैं, आरोपियों ने कहा कि उनकी बेटियां पेपर देने जाएंगी तो उन्हें गांव में निर्वस्त्र करके घुमाएंगे। डर के कारण दोनों लड़कियां पेपर नहीं दे सकीं।
थाना पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। लिहाजा पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में सीजेएम के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।