फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Woman assaulted in protest against land encroachment, case registered against four

Amroha News: जमीन पर कब्जे के विरोध में महिला के साथ मारपीट, चार पर रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Woman assaulted in protest against land encroachment, case registered against four
जमीन पर कब्जे के विरोध में महिला के साथ मारपीट, चार पर केस दर्ज
विज्ञापन

हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिहाली जागीर में जमीन पर कब्जे के विरोध में महिला के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया गया। मामले में पुलिस ने सीओ के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

मुरादाबाद के मानपुर निवासी आतिया का कहना है कि उसकी जमीन हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिहाली जागीर में है। गांव सिहाली जागीर के कुछ लोग जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। पच्चीस फरवरी को आतिया अपनी जमीन देखने के लिए गई थी। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने जमीन पर खड़े पेड़ काट लिए और जमीन पर कब्जा कर रहे थे। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने थाना पुलिस से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं होने पर सीओ से शिकायत की गई। सीओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के आदेश किए। सीओ के आदेश पर कोतवाली में इसरार, जावेद व फरदीन निवासी गांव सिहाली जागीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed