फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Within 12 hours of the reward announcement, the murder accused, Kaleem, was arrested in an encounter; he was shot in the leg and begged for forgiveness.

Amroha News: इनाम घोषित करने के 12 घंटे के भीतर हत्यारोपी कलीम मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, मांगने लगा माफी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Within 12 hours of the reward announcement, the murder accused, Kaleem, was arrested in an encounter; he was shot in the leg and begged for forgiveness.
डिडौली। न्यायिककर्मी राशिद हुसैन की पीट-पीटकर हत्या के मुख्य आरोपी कलीम पर इनाम घोषित होने के 12 घंटे के भीतर ही पुलिस ने उसे मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। नीलीखेड़ी पुल के निकट बंद पड़ी कॉलोनी के गेट पर हुई मुठभेड़ में आरोपी की गोली दरोगा तारिक की बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की तो पैर में गोली लगने से कलीम घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

एसपी अमित कुमार आनंद और एएसपी अखिलेश भदोरिया ने मुठभेड़ स्थल का मुआयना किया। घटना में पूछताछ के दौरान हत्यारोपी कलीम हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा, बोला मुझसे गलती हो गई साहब। पुलिस ने कलीम के कब्जे से तमंचा, खोखा व कारतूस, मोटरसाइकिल और मोबाइल बरामद किया है। साथ ही उसे न्यायालय में पेश का जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि अमरोहा के मोहल्ला नल निवासी सिविल जज जूनियर डिवीजन के न्यायालय में क्लर्क राशिद रविवार को कार से मुरादाबाद के गांव पट्टी रिश्तेदारी में पत्नी व बच्चों सहित जा रहे थे। कार बंबूगढ़ से आगे पथकोई-हुसैनपुर की पुलिया तक पहुंची, तभी पीछे से आ रहा दोपहिया वाहन गलत दिशा से ओवरटेक करते समय कार से छू गया। इसके बाद दोपहिया सवारों ने फोन से अन्य लोगों को बुला लिया और तीन किलोमीटर पीछा करके कार रुकवा कर राशिद को बीवी-बच्चों के सामने बाहर खींचकर पीट-पीट कर उनकी हत्या कर दी थी। इस मामले में चार नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुद को घिरा देख कलीम ने शुरू कर दी फायरिंग
इस वारदाता में हुसैनपुर गांव का रहने वाला कलीम मुख्य आरोपी था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार टीम में गठित की गई थीं। मंगलवार की रात करीब ग्यारह बजे डिडौली इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह को कलीम की नीलीखेड़ी पुल के निकट पुरानी बंद पड़ी कॉलोनी के गेट पर होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर ली और उसे सरेंडर करने के लिए कहा लेकिन खुद को घिरा देखकर कलीम ने पुलिस कर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें एक गोली दरोगा मोहम्मद तारिक हुसैन की बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी। इस घटना में वह बाल- बाल बच गए। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो बाएं पैर में गोली लगने से कलीम घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कलीम के खिलाफ पुलिस पर जानलेवा हमला और शस्त्र अधिनियम के तहत भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि कलीम को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
----------------------
न्यायालय में पेशी के दौरान कड़ी रही सुरक्षा
अमरोहा। न्यायिककर्मी राशिद हुसैन की हत्या के मुख्य आरोपी कलीम को बुधवार की दोपहर न्यायालय में पेश किया गया। इस दौरान सुरक्षा के लिए बड़ी से बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे। कड़ी सुरक्षा के बीच कलीम को न्यायालय में पेश किया गया। बाद में उसे बिजनौर जेल भेज दिया गया है।

---------------
नामजद आरोपी कसीम और नसीम की गिरफ्तारी के प्रयास तेज
एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि नामजद आरोपी कसीन और उसके सगे भाई नसीम की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। संबंधित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। इसके अलावा तीन लोग अज्ञात भी हैं, उनकी भी पहचान करने के प्रयास किया जा रहे हैं। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed