फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Withdraw the case .. or else I will kill your family even after being in jail...

मुकदमा वापस ले ले.. वरना तेरे परिवार को जेल में रहकर भी जान से मरवा दूंगा...

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Withdraw the case .. or else I will kill your family even after being in jail...
मुकदमा वापस ले ले.. वरना तेरे परिवार को जेल में रहकर भी मरवा दूंगा...। कुछ इस तरह की धमकी जेल में बंद हत्यारोपी पीड़िता परिवार हो दिलवा रहा है। लगातार धमकी मिलने से पीड़ित परिवार दहशत में है। पिछले छह महीने से अलग-अलग नंबरों से भी धमकी दी गई हैं। शिकायत पर पुलिस ने जेल में बंद हत्यारोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

यह मामला नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के मोहल्ला गौतम नगर का है। यहां पर स्वर्गीय करन सिंह का परिवार रहता है। 29 मार्च 2021 को उनके बेटे बबलू की घर में घुसकर गोली मार का हत्या कर दी गई थी। इस मामले में धर्मेंद्र ने सोनू शर्मा और उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। लिहाजा पुलिस ने सोनू शर्मा को गिरफ्तार कर मुरादाबाद जेल भेज दिया था। फिलहाल वह जेल में बंद है। जबकि मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। मृतक बबलू की बहन ममता का आरोप है कि जेल में बंद सोनू शर्मा मुकदमे में फैसले के लिए दबाव बना रहा है। जेल से ही परिवार वालों की हत्या करने की धमकी दिलवा रहा है। सितंबर 2021 से लेकर अब तक अलग-अलग चार नंबरों लगातार धमकी दी जा रही है। आरोप है कि सोनू शर्मा ने जेल के भीतर से धमकी भिजवाई है कि मुकदमा वापस ले ले.. फैसला कर ले.. वरना तुझे और तेरे परिवार को जेल में रहकर भी जान से मरवा दूंगा। हत्यारोपी से धमकी मिलने के बाद पीड़ित परिवार दहशत में है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह बताया कि मामले में हत्यारों की सोनू शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। प्राथमिक जांच में चोरों मुरादाबाद होना सामने आया है। फिलहाल नंबरों को कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed