{"_id":"58c1a7774f1c1b6133dc4f31","slug":"wine-caught-in-bjp-leader-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्ााजपा नेता के स्कूल में आठ लाख की शराब पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्ााजपा नेता के स्कूल में आठ लाख की शराब पकड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Fri, 10 Mar 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
चूने की बोरी की आड़ में की जा रही थी शराब की तस्करी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतगणना के बाद शराब की ‘नदी’ बहाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। स्वाट, नौगावां सादात थाना पुलिस के छापे के दौरान इसका खुलासा हुआ।
टीम ने मखदूमपुर गांव में छापा मारकर भाजपा नेता एवं जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष और एक इंटर कॉलेज के चपरासी को आठ लाख रुपये की हरियाणा, अरुणाचल प्रदेश की शराब के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी भाग गए।
पुलिस के मुताबिक, शराब तस्करी कर लाई गई थी, जिसे जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष के इंटर कॉलेज से बरामद की गई है। होली पर खपाने से पहले शराब में मिलावट की जा रही थी। मौकेे से तीन मार्कर बरामद हुए हैं।
थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह व स्वाट टीम प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बुधवार शाम छह बजे मखदूमपुर गांव निवासी भाजपा नेता एवं जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष राकेश चौहान पुत्र वीरभान सिंह के श्रीराम इंटर कॉलेज में छापा मारा था। यहां पर हरियाणा, अरुणाचल प्रदेश से तस्करी कर लाई जा रही शराब में मिलावट की जा रही थी।
विज्ञापन
पुलिस को देख भागने की कोशिश कर रहे कालेज के चपरासी रमेश पुत्र प्रसादी निवासी पृथ्वीपुर सराय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि इसके साथी जैद पुत्र शाहिद निवासी खैया माफी, बाबू पुत्र तस्लीम निवासी हरियाना (कोतवाली डिडौली) पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे।
मौके से पुलिस ने अंग्रेजी मार्का शराब की 255 पेटियां बरामद कीं। थाना पुलिस व स्वाट टीम ने रात आठ बजे कॉलेज संचालक भाजपा नेता एवं जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष राकेश चौहान को गिरफ्तार कर लिया। शराब की कीमत आठ लाख रुपये बताई जा रही है।
नौगावां सादात में हरियाणा, अरुणाचल प्रदेश मार्का शराब की 255 पेटियां पकड़ी गईं हैं। दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। शराब किस लिए लाई गई थी, इस संबंध में गहराई से जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। -डा.शिवा शिंपी चनप्पा पुलिस अधीक्षक।