{"_id":"58c056874f1c1b6d43dc70c0","slug":"wine-caught-in-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर ले जाई जा रही 28 लाख की शराब पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर ले जाई जा रही 28 लाख की शराब पकड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Thu, 09 Mar 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
पकड़ी गई शराब।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली पर खपाने के लिए रामपुर ले जाई जा रही 28 लाख की शराब डिडौली कोतवाली पुलिस ने पकड़ी है। संभल चौराहे पर ट्रक में लदी पंजाब मार्का शराब की 513 पेटी शराब को पकड़कर पुलिस ने ट्रक में सवार चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, देर रात नौगांव सादात थाना क्षेत्र के गांव मखदूमपुर में 250 पेटी शराब पकड़ी।
डिडौली कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार शर्मा को बुधवार सुबह छह बजे सूचना मिली थी कि दिल्ली की तरफ से ट्रक में भारी मात्रा में पंजाब मार्का शराब लाई जा रही है। शराब रामपुर पहुंचाई जाने वाली है। पुलिस के मुताबिक, सूचना पर संभल चौराहे पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी।
काफी देर बाद पुलिस ने दिल्ली की तरफ से आ रहे ट्रक को रोक लिया। इसमें सवार आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया। ट्रक में पंजाब मार्का शराब की पेटियां लदी हुईं थीं। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर शराब लदे ट्रक को कोतवाली ले आई।
विज्ञापन
यहां पर पेटियां उतार कर गिनती की गई। ट्रक से पुलिस ने अलग-अलग ब्रांड की 513 पेटियां बरामद कीं। पंजाब मार्का शराब की बोतलों पर 42 होलोग्राम था, सीएल व उत्तर प्रदेश आबकारी लिखा हुआ था। पुलिस की ओर से पकड़ी गई 4585 लीटर शराब की कीमत 28 लाख रुपये बताई जा रही है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब को रामपुर ले जा रहे थे।