फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Will protest till compensation is four times more than the circle rate

Amroha News: सर्किल रेट से चार गुना अधिक मुआवजा मिलने तक देंगे धरना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Will protest till compensation is four times more than the circle rate
रजबपुर (अमरोहा)। मध्य गंगा नहर परियोजना में जा रही भूमि के सर्किल रेट से चार गुना अधिक मुआवजा की मांग को लेकर गांव कूबी समेत रामपुर घना, घंसूरपुर व मोहनपुर के ग्रामीण धरना स्थल पर डटे हुए हैं। किसानों ने कहा मुआवजा नहीं तो जमीन नहीं।
विज्ञापन

27 फरवरी से चल रहा मध्य गंगा नहर परियोजना के लिए अधिग्रहण की गई भूमि का सर्किल रेट से चार गुना अधिक मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर कूबी, रामपुर घना, मोहनपुर, घंसूरपुर के ग्रामीणों का धरना सोमवार को भी जारी रहा। किसानों ने कहा कि जबरन भूमि नहीं छीनी जा सकती। सर्किल रेट से चार गुना अधिक मुआवजा नहीं मिला तो जमीन किसी भी कीमत पर खाली नहीं की जाएगी और न ही धरना समाप्त होगा। धरनास्थल पर प्रदर्शन करने वालों में मायाराम सिंह, देवेंद्र सिंह, बृजपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, आशीष चौधरी, चंद्रपाल सिंह, मुकेश चौधरी, जयपाल सिंह, रुमाल सिंह, मिथिलेश देवी, रमेश देवी, प्रियांशी देवी, मीनू देवी, अनामिका देवी, कुसुम देवी, पूनम देवी, मोनिका चौधरी, मानसी चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed