फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Will not get rid of heat till monsoon arrives, will be suffering from humid heat

मानसून आने तक नहीं मिलेगी गर्मी से निजात, उमस-तपिश से रहेंगे बेहाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Will not get rid of heat till monsoon arrives, will be suffering from humid heat
अमरोहा। पिछले दो-तीन दिनों से गर्मी बढ़ गई है। तपिश और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है। पंखा और कूलर की हवा लू के थपेड़ों की तरह गरम लग रही है। मौसम का ये तेवर मानसून आने तक बना रहेगा। मानसून के बाद ही गर्मी से निजात मिलेगी। अभी उमस और तपिश के हालात बने रहेंगे। स्थानीय चक्रवात बनने पर हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना बन सकती है। तेज हवा चल सकती है। लेकिन आंधी की संभावना कतई नहीं हैं। हालांकि बुधवार शाम दिल्ली एनसीआर में आंधी-बारिश के बाद मौसम में कुछ ठंडक महसूस की गई है।
विज्ञापन

जून के पहले पखवाड़े में गर्मी का सितम एक बार फिर बढ़ने लगा है। उमस के कारण लोगों का बुरा हाल हो रहा है। बुधवार को सूरज भी दिन भर आंखें तरेरता रहा। अधिकतम 38 डिग्री तापमान ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। गर्मी और उमस से राहत पाने के लिए लोग अब मानसून आने का इंतजार कर रहे हैं। पिछले दिनों में हुई हल्की बारिश और आंधी से मौसम में बदलाव आया था, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली थी। लेकिन एक बार फिर धीरे-धीरे गर्मी अपना प्रकोप दिखाने लगी है। बुधवार को बढ़ती उमस ने लोगों का बुरा हाल कर दिया। सुबह से ही सूरज ने तल्ख तेवर अपना लिए। दिन चढ़ने के साथ तपिश बढ़ती रही। दोपहर में भीषण गर्मी ने हर किसी को बेहाल कर दिया। गर्मी से बचने को लोग घरों से बाहर निकलने में कतराते रहे। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग कूलर, पंखा, एसी के सामने बैठे रहे। लेकिन उमस के कारण लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। गर्मी से परेशान लोग घरों में कैद रहे। तपिश से बचने को चेहरा कपड़े से लपेटे नजर आए।
विज्ञापन

स्थानीय चक्रवात से हो सकती है बूंदाबांदी
अमरोहा। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मानसून आने तक गर्मी से निजात नहीं मिलने वाली है। उमस और तपिश के हालात बने रहेंगे। स्थानीय चक्रवात बनने पर हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना बन सकती है। हवा चल सकती है, लेकिन आंधी की संभावना कतई नहीं हैं। इससे फसलों को भी कोई नुकसान नहीं होगा। वैसे गर्मी के मौसम में स्थानीय च्रकवात बनने बूंदाबांदी होने की संभावनाएं बनी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed