फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Will conduct free, fair, transparent elections : DM

स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी चुनाव कराएंगे : डीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:58 AM IST
विज्ञापन
Will conduct free, fair, transparent elections : DM
जिला निर्वाचन अधिकारी बाल कृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले अराजक तत्वों के साथ कड़ाई से निपटा जाएगा। चुनाव को निष्पक्ष कराया हमारी जिम्मेदारी है। लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाना भी प्राथमिकता में शामिल है। जागरूकता के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के में एक-एक आदर्श बूथ बनाया जाएगा। उम्मीदवार सुविधा एप के माध्यम से भी नामांकन करा सकेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान वह कलक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों और चुनाव लड़ने वाले अन्य उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनपद में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन की घोषणा होते ही आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। आदर्श आचार संहिता का किसी भी प्रकार का उल्लंघन नहीं किया जाना चाहिए। उल्लंघन करने वाले अराजक तत्वों के साथ कड़ाई से निपटा जाएगा।
विज्ञापन

आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में किसी प्रकार की समझौता नहीं किया जाएगा। निर्वाचन आयोग की जो गाइडलाइन है, उसका पूरी तरह से सभी को पालन करना अनिवार्य है। नामांकन के दिन जितने लोगों के नामांकन कक्ष में आने की अनुमति दी गई है, उतने लोग ही अंदर जा सकेंगे। कहा कि जनपद में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को पूरी पारदर्शी, निष्पक्ष और स्वस्थ तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन कटिबद्ध हैं। स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी प्रक्रिया के तहत निर्वाचन संपन्न कराया जाएगा। विधानसभा चुनाव के साथ ही कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाना भी प्राथमिकता रहेगी। सभी को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनाव आयोग ने 15 जनवरी 2022 तक किसी भी तरह का रोड शो, रैली, साइकिल रैली पद यात्रा आदि पर पूर्णतया रोक लगा दी है। इस दौरान किसी भी राजनैतिक दल और किसी अन्य के द्वारा किसी प्रकार का रैली, रोड शो, जनसभा नहीं की जाएगी। लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए स्वीप/मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से प्रेरित किया जा रहा हैं। इसके लिए प्रत्येक विधानसभा में एक-एक आदर्श बूथ बनाया जाएगा। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी चंद्र शेखर शुक्ल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी भगवान शरण, अपर पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed