{"_id":"692f3a2d44c5f342f506ed39","slug":"will-always-be-ready-for-the-interests-of-lawyers-yadav-jpnagar-news-c-284-1-jpn1008-152647-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दबंगों ने कब्रिस्तान की सफाई कर रहे दो युवकों को हमला कर किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दबंगों ने कब्रिस्तान की सफाई कर रहे दो युवकों को हमला कर किया लहूलुहान
Wed, 03 Dec 2025 12:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 03 Dec 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। कब्रिस्तान की सफाई कर रहे दो युवकों पर दबंगों ने कब्जा करने का आरोप लगाकर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला करके घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए भेजते हुए सात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना नगर कोतवाली क्षेत्र में धनौरा बस अड्डे के पास स्थित एक कब्रिस्तान की है। 30 नवंबर को शाम चार बजे के करीब मोहल्ला लकड़ा निवासी फैज आलम अपने बुजुर्गों की कब्र की सफाई करने गए थे। इसी दौरान मोहल्ले के ही रहने वाले नवेद, जहांगीर, फाजिल, अहमद अली, रिजवान, सलीम व आशिक लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर वहां आ गए। गाली-गलौज कर कब्रिस्तान पर कब्जा आरोप लगाते हुए लाठी-डंडों व धारदार हथियार लेकर आए। अपने को घिरता देखकर फैज आलम ने अपने दोस्त अजहान को मौके पर बुला लिया। सभी आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। दोनों ने कब्रिस्तान से भाग कर अपनी जान बचाई। आरोपी जाते समय जान से मारने की धमकी दे गए। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में सातों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायलों को इलाज के लिए भेजा है। जांच उपरांत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।