{"_id":"66bbd38550bf6045870c34e4","slug":"wife-caught-with-soldier-uproar-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-123884-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पत्नी को सिपाही के साथ आपत्तिजनक हालत में देख पति ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पत्नी को सिपाही के साथ आपत्तिजनक हालत में देख पति ने किया हंगामा
विज्ञापन
अमरोहा। सिपाही को विवाहित महिला से इश्क लड़ाना महंगा पड़ गया। अचानक घर पहुंचे पति ने सिपाही को पत्नी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। मौके पर जमकर हंगामा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल सिपाही को बाहर निकाला और मामला शांत कराया। सीओ सिटी ने सिपाही के खिलाफ कार्रवाई को एसपी को रिपोर्ट भेज दी है।
यह मामला शहर के एक मोहल्ले का है। शहर की एक पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही पास ही मोहल्ले में एक मकान में किराये पर रहता है। विवाहिता की अपने पति से अनबन रहती है। इसी को लेकर सिपाही आए दिन उसके पति को हड़काते हुए कार्रवाई की धमकी देता था। सिपाही के सहानुभूति दिखाने पर महिला से उसका मेलजोल बढ़ गया। दोनों आए दिन कमरे में मिलने लगे। पति को उस पर शक हो गया मगर सबूत न होने पर वह शांत रहा।
सोमवार रात में विवाहिता का पति किसी काम से बाहर जाने को कहकर घर से निकल गया। पति के जाने के बाद विवाहिता ने सिपाही को कमरे में बुला लिया। अचानक पति घर आ गया और उसने अपनी पत्नी को सिपाही के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। पत्नी के साथ पिटाई करते हुए सिपाही को पकड़ लिया। शोर पर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी।
विज्ञापन
हंगामे की सूचना मिलते ही कोतवाली से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और सिपाही को बमुश्किल पति के चंगुल से आजाद कराया। इस मामले में सीओ सिटी अरुण कुमार ने सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट एसपी को भेज दी है।