फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   wife along lover strangled husband and threw his dead body on railway track In Amroha

एक और 'कातिल' पत्नी: प्रेमी ने घोंटा गला, फिर दोनों ने प्लान किया बड़ा नाटक; खून से लथपथ मिली थी टिंकू की लाश

Thu, 15 Jan 2026 09:55 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी धनौरा (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी धनौरा (अमरोहा) Published by: विकास कुमार Updated Thu, 15 Jan 2026 09:55 PM IST
सार

टिंकू की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत का कारण दम घुटने से होना बताया गया था। दूसरी ओर टिंकू के परिजनों ने भी उसकी पत्नी के चरित्र पर शक जाहिर करते हुए हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की थी। टिंकू की पत्नी संगीता को थाने में लाकर पूछताछ की गई तो उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। 

विज्ञापन
wife along lover strangled husband and threw his dead body on railway track In Amroha
हत्यारोपी नर सिंह और संगीता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टिंकू की मौत ट्रेन की चपेट में आने से नहीं हुई थी। उसकी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कराई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की बात सामने आने पर पुलिस ने पत्नी व प्रेमी दोनों को गिरफ्तार कर लिया। प्रेमी ने लाल रंग के कपड़े से उसका गला घोंटकर हादसे का रूप देने के लिए रेल ट्रैक पर डाल दिया था। हत्या की जानकारी मिलने पर फील्ड यूनिट व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जाकर साक्ष्य एकत्र किए।

विज्ञापन

खून से लथपथ था टिंकू का पूरा शरीर
यूपी के अमरोहा स्थित मंडी धनौरा के मोहल्ला अट्टा निवासी टिंकू (32) मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। उसका शव बुधवार की सुबह मंडी समिति के पीछे रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। टिंकू का शरीर खून से लथपथ था। माना जा रहा था कि टिंकू की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में टूट गई पत्नी
प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार ने बताया कि टिंकू की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत का कारण दम घुटने से होना बताया गया था। दूसरी ओर टिंकू के परिजनों ने भी उसकी पत्नी के चरित्र पर शक जाहिर करते हुए हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की थी। टिंकू की पत्नी संगीता को थाने में लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने प्रेमी द्वारा टिंकू की हत्या किए जाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने रात में ही दबिश देकर उसके प्रेमी नर सिंह उर्फ देव को उसके गांव मानपुर कोतवाली चांदपुर जनपद बिजनौर को गिरफ्तार कर लिया। मृतक के भाई राजकुमार की ओर से नर सिंह व संगीता के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन

सिलाई के प्रशिक्षण के दौरान नर सिंह के संपर्क में आई थी संगीता
टिंकू की पत्नी संगीता कोतवाली चांदपुर के गांव सुंदरा की रहने वाली है। उसका प्रेमी नर सिंह भी सुंदरा गांव से सटे मानपुर का रहने वाला है। शादी से पहले संगीता बास्टा कस्बे में सिलाई सीखने जाती थी। इस दौरान वह नर सिंह के संपर्क में आ गई। दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। बीते 11 साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। साल 2020 में संगीता की शादी टिंकू के साथ हो गई। बताया जाता है कि नर सिंह ने संगीता पर शादी नहीं करने का दबाव बनाया था। लेकिन घर वालों के दबाव में संगीता ने टिंकू के साथ शादी कर ली। शादी के बाद भी दोनों का संपर्क बना रहा। टिंकू की गैरमौजूदगी में नर सिंह अक्सर यहां आकर संगीता से मिलता रहता था। पुलिस का कहना है कि टिंकू शराब पीने का आदी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed