फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Width of temporary roads should be increased in Tigri fair: DM

तिगरी मेले में बढ़ाई जाए अस्थायी सड़कों की चौड़ाई : डीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Width of temporary roads should be increased in Tigri fair: DM
गजरौला। ऐतिहासिक तिगरी मेला की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को डीएम स्तर से तिगरी में अधिकारियों के साथ पहली बैठक की गई। इस दौरान अबतक जिला पंचायत द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सड़कों की चौड़ाई बढ़ाने और प्रकाश व्यवस्था मुकम्मल करने के निर्देश दिए। साथ ही मेला सुसज्जित ढंग से बसाने के लिए दिशा निर्देश दिए गए। मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के बेहतर इंतजाम कराए जाएंगे। जाम से निपटने के लिए मेले में अस्थाई सड़कों की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। वहीं पहले के मुताबिक मेले में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन

बैठक में तमाम विभागों के अफसरों को उनकी जिम्मेदारी सौंपी। स्पष्ट कहा कि सक्रियता के साथ एक सफल मेला कराने में सहयोग करें। लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले अफसरों ने मेला स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। मेले में प्रकाश के पुख्ता इंतजाम रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन को सड़कों की चौड़ाई बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि बिजली विभाग के एक्सईन से कहा कि पूरा मेला स्थल जगमग होना चाहिए। सभी सेक्टरों में अधिक से अधिक जनरेटर लगाने के निर्देश दिए। कहा कि स्नान घाटों पर प्रकाश व्यवस्था उचित रहे। बाढ़ खंड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गहराई वाले स्थलों को चिह्नित कर उन फ्लेक्सी लगा दें। जिससे कोई भी श्रद्धालु गहराई की तरफ न जाएं। गोताखोर और नाव भी अधिक से अधिक लगाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी को यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए निर्देश दिए। कहा कि इस तरह का इंतजाम किया जाए, जिससे जाम न लगे। जाम के कारण अव्यवस्था हो जाती है। महिला श्रद्धालुओं वाले स्नान घाट पर बन रहे मचानों पर महिला पुलिसकर्मियों को ही तैनात किया जाए। महत्वपूर्ण और आवश्यक जगह पर महिला पुलिस बल लगाने के निर्देश दिए। डीपीआरओ को मेले में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा। निर्देश दिए कि शौचालय पर्याप्त संख्या में हों और साफ सफाई के लिए अधिक से अधिक सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए। वह अपनी वर्दी में रहें। जिससे उनकी पहचान हो सके। जल निगम को मेला क्षेत्र में पीने के पानी के पुख्ता इंतजाम करने को कहा।
सीएमओ को मेले में स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त रखने, पर्याप्त एंबुलेंस लगाने, रोजाना फॉगिंग कराने के निर्देश दिए। मेले में ही आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की भी व्यवस्था करने को कहा। फायर स्टेशन अफसर को आग की घटनाओं पर काबू पाने के लिए पर्याप्त संख्या में फायर स्टेशन बनाने को कहा। जिला आबकारी अधिकारी को निर्देश दिए कि मेले में मादक पदार्थों की बिक्री नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर सीडीओ अश्विनी कुमार मिश्र,एडीएम मायाशंकर यादव, एएसपी राजीव कुमार, सीएमओ डॉ. सत्यपाल सिंह, एसडीएम धनौरा राजीव राज, सीओ श्वेताभ भास्कर मौजूद रहे।
-----------------





तिगरी गंगा मेले में बनेगा एक पिंक स्नान घाट

बैठक में डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेला में एक सप्ताह तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए विकास प्रदर्शनी लगाई जाएंगी। खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाएगा। भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। गंगा मेले में एक पिंक स्नान घाट बनाया जाएगा। उसमें कोई पुरुष श्रद्धालु नहीं जाएगा। सुरक्षा के लिए भी महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगी। मजिस्ट्रेट भी महिलाओं को ही बनाया जाएगा।

----------------






प्रवेश चौहान बने मेला प्रभारी

कार्तिक पूर्णिमा पर लग रहे तिगरी गंगा मेले में व्यवस्था दुरुस्त रखने और कानून व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के लिए मेला प्रभारी भी तैनात कर दिया गया है। इंस्पेक्टर प्रवेश चौहान को मेला प्रभारी बनाया गया है। मेला प्रभारी का कहना है कि मेला कोतवाली बनते ही अपना काम शुरु कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed