फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   When the villagers surrounded the pond, the leopard disappeared in the field

ग्रामीणों ने घेरा तो तालाब को पार कर खेत में ओझल हुआ तेंदुआ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
When the villagers surrounded the pond, the leopard disappeared in the field
जग्गा नगला गांव के तालाब पर तेंदुए को देखकर फसल की सिंचाई कर रहे किसान के हाथ पैर फूल गए। किसान दबे पांव गांव की तरफ दौड़ा और ग्रामीणों को जानकारी दी। लाठी-डंडों से लैस ग्रामीण मौके की तरफ दौड़े तो तेंदुआ तालाब में घुस गया। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। इससे पहले टीम और ग्रामीण घेराबंदी करते हुए तेंदुआ तालाब से निकल कर गन्ने के खेत में घुस गया। तेंदुआ देखे जाने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के जग्गा नगला गांव निवासी किसान धर्मेंद्र सिंह शुक्रवार की रात गांव अपने खेत पर फसल की सिंचाई कर रहे थे। तभी उन्होंने तालाब के किनारे तेंदुए को टहलते देखा। धर्मेंद्र ने तेंदुए की तरफ टॉर्च की रोशनी लगाई तो तेंदुआ वहीं रुक गया। तेंदुए को देखकर धर्मेंद्र सिंह के होश उड़ गए। किसी तरह धर्मेंद्र सिंह दबे पांव गांव आए और ग्रामीणों को तालाब के पास तेंदुआ होने की जानकारी दी। थोड़ी देर में लाठी डंडों से लैस ग्रामीण एकत्र होकर तालाब किनारे पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम भी मौके पर आ गई। इस दौरान तेंदुआ तालाब में होता हुआ खेत में जा घुसा। लिहाजा वन विभाग के कर्मचारियों ने अंधेरा होने की बात बताते हुए तेंदुए को तलाश करने से इंकार कर दिया और शनिवार को जाल लगाकर तेंदुए को पकड़ने की बात कह कर वापस लौट आए। शनिवार की सुबह ग्रामीण दहशत के मारे खेत पर जाने से कतराते रहे। ग्रामीणों के मुताबिक शनिवार को टीम गांव में नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed