{"_id":"67801eafe4d8a107d6035d6e","slug":"when-the-sahibs-car-arrived-the-traffic-policemen-ran-to-clear-the-jam-jpnagar-news-c-275-1-smbd1034-118184-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: साहब की गाड़ी आई, तो जाम खुलवाने को दौड़ पड़े ट्रैफिक पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: साहब की गाड़ी आई, तो जाम खुलवाने को दौड़ पड़े ट्रैफिक पुलिसकर्मी
Fri, 10 Jan 2025 12:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
बहजोई।
साहब की गाड़ी आई, तो डयूटी पर तैनात सभी ट्रैफिक पुलिसकर्मी एकाएक रास्ता साफ कराने के लिए मौके की ओर दौड़ पड़े और डंडे फटकार कर सड़क पर बेतरतीब खड़े सभी बस, ऑटो व ई-रिक्शा को एक तरफ करवाया। बात हो रही है मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर नगर में इस्लामनगर मैन चौराहे की। बृहस्पतिवार को दोपहर करीब पौने एक बजे इस्लामनगर चौराहे पर सड़क किनारे बने यातायात पुलिस के बूथ के निकट बेतरतीब खड़े बस, ऑटो व ई-रिक्शा के कारण जाम लगा हुआ था। दूसरे चार व दो पहिया वाहनों को आवाजाही में खासी दिक्कत हो रही थी। इस बीच खास बात यह रही कि पहले तो ट्रैफिक पुलिसकर्मी आराम से बूथ के आसपास खड़े अपनी डयूटी की जिम्मेदारी निभा रहे थे, लेकिन बाद में जैसे ही कलक्ट्रेट की ओर से सीओ बहजोई दीपक कुमार तिवारी की गाड़ी इस्लामनगर चौराहा पर पहुंची, तो वैसे ही सामने जाम लगा देख ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए और एकाएक चौराहे पर डयूटी पर तैनात सभी ट्रैफिक पुलिसकर्मी एक साथ जाम लगने के स्थान की ओर दौड़े और ऑटो व ई-रिक्शा के साथ-साथ जाम लगा रहे दूसरे वाहनों को डंडा फटकार सड़क से एक ओर हटाया।
वहीं, सीओ ने बताया कि इस्लामनगर चौराहा व आसपास अवैध पार्किंग बनाकर बेतरतीब खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए ट्रैफिक पुलिस को निर्देशित किया जाएगा।