{"_id":"6779a072f5bde79b2f03f674","slug":"when-the-dowry-demand-was-not-met-the-married-woman-was-beaten-and-thrown-out-of-the-house-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-131985-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला
विज्ञापन
अमरोहा। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। ससुरालियों ने मायके में रह रही विवाहिता के साथ भी मारपीट की। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थाना पुलिस ने पति समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ग्राम कुआखेड़ा निवासी अफरोज की शादी छह साल पहले जनपद बागपत के थाना बड़ौत निवासी शाहरुख के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने 10 लाख रुपये खर्च किए थे लेकिन उसके बाद भी ससुराल पक्ष के लोग दहेज से खुश नहीं थे। वह दो लाख रुपये की अतिरिक्त मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान उसके तीन बच्चे हुए।
सितंबर 2024 में ससुरालियों ने बच्चों के साथ उसे घर से बाहर निकाल दिया। अफरोज का आरोप है कि बीती 26 दिसंबर को वह अपने घर पर अकेली थी। उसका पति, ससुर, सास, देवर व दो ननद घर आ गए। उन्होंने उसके साथ मारपीट की। शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि अफरोज की तहरीर पर पति शाहरुख समेत छह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।