फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   When sugarcane price was not declared, BKU Asli burnt sugarcane Holi.

Amroha News: गन्ने का मूल्य घोषित नहीं होने पर भाकियू असली ने जलाई गन्ने की होली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
When sugarcane price was not declared, BKU Asli burnt sugarcane Holi.
अमरोहा। गन्ना मूल्य घोषित नहीं होने से नाराज भाकियू असली के पदाधिकारियों ने गन्ने की होली जलाई। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों का शोषण करने का आरोप लगाया। जल्द की गन्ना मूल्य घोषित नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन असली के ब्लॉक अध्यक्ष जोया चौधरी राहुल चाहल के नेतृत्व में तताम किसान ग्राम मंगूपुरा चौराहे पर एकत्र हुए। सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर गन्ने की होली जलाई। किसानों ने कहा कि अभी तक प्रदेश सरकार द्वारा नए सत्र 2023-24 के लिए गन्ने का रेट घोषित नहीं किया गया है। इसको लेकर किसानों में बड़े पैमाने पर आक्रोश हैं।कहा कि सीमावर्ती हरियाणा सरकार ने गन्ने का रेट नए सत्र के लिए 386 रुपये प्रति क्विंटल घोषित कर दिया हैं जबकि उत्तर प्रदेश सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी हैं। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर समय रहते गन्ने का रेट घोषित नहीं किया गया है तो भाकियू असली के कार्यकर्ता प्रदेश के गन्ना आयुक्त, गन्ना मंत्री का जगह-जगह पुतला फूंकेंगे। अब यह आंदोलन बडे़ पैमाने पर किया जाएगा। इस दौरान धर्मवार सिंह, रामवीर सिंह, नन्हे सिंह, रामपाल, राजीव सिंह, कमलजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed