फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   When he lost 60 thousand in an online game, he made up a fake story of his own kidnapping

Amroha News: ऑनलाइन गेम में 60 हजार हारा तो रच डाली खुद के ही अपहरण की झूठी कहानी

Thu, 07 Aug 2025 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 07 Aug 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
When he lost 60 thousand in an online game, he made up a fake story of his own kidnapping
डिडौली। ऑनलाइन गेम खेलने में 60 हजार रुपये हारने के बाद घर से निकले चौधरपुर निवासी इंजमामुल हक ने खुद के ही अपहरण की झूठी कहानी रच डाली। परिजनों को फोन कर खुद के अपहरण की बात कहकर दो लाख रुपये की फिरौती मांगी।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर पुलिस ने करीब 36 घंटे के भीतर ही इंजमामुल को दिल्ली रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। पुलिस ने उसका शांतिभंग में चालान कर दिया है।
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के चौधरपुर में ट्रक चालक शहीदुलहक का परिवार रहता है। उनका बेटा इंजमामुल हक मुरादाबाद के एक मॉल में काम करता है। तीन अगस्त की सुबह इंजमामुल हक परिजनों को बिना बताए घर से चला गया था। तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। इंजमामुल हक के चाचा अब्दुल हक ने चार अगस्त को डिडौली कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। इंजमामुल के परिजनों पर अननोन नंबर से एक कॉल आई और इंजमामुल के अपहरण की बात कही। साथ ही रिहाई के लिए दो लाख रुपये की फिरौती मांगी।
विज्ञापन

अपहरण और फिरौती की बात सामने आते ही पुलिस हरकत में आ गई। एसपी अमित कुमार आनंद के निर्देश पर उसी नंबर को ट्रेस किया गया जिस नंबर से फिरौती मांगी गई थी। डिडौली इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह के नेतृत्व में टीम ने छानबीन शुरू कर दी। दरोगा सुधीर तोमर टीम के साथ गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर और दिल्ली में कई ठिकानों पर इंजमामुल को तलाश लिया। इस बीच पुलिस को पांच अगस्त की शाम इंजमामुल पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर घूमते हुए मिला। पुलिस उसे डिडौली कोतवाली ले आई। पूछताछ में उसने खुद के झूठे अपहरण की कहानी रचने की बात कबूली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed