फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   wheat plants fall down on land

आंधी-बारिश से बिछा गेहूं, खंभे भी गिरे

Sun, 08 Apr 2018 01:38 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/सैदनगली(अमरोहा)/गजरौला। 
ब्यूरो अमर उजाला/सैदनगली(अमरोहा)/गजरौला।  Updated Sun, 08 Apr 2018 01:38 AM IST
विज्ञापन
wheat plants fall down on land
सैदनगली क्षेत्र में आंधी और बारिश से गेहूं की फसल जमीन पर गिरी। - फोटो : अमर उजाला
मौसम के बदले मिजाज से शुक्रवार की देर शाम आंधी के साथ बारिश पड़ने लगी। इससे गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। गेहूं की खड़ी फसल जमीन पर गिर गई। इससे किसानों को बड़े नुकसान का अंदेशा है। 
विज्ञापन

 शुक्रवार की देर शाम अचानक तेज हवाएं चलने लगीं। जिले में कहीं-कहीं बूंदा बांदी हुई तो कहीं तेज बारिश भी हुई। इसके साथ ही आंधी भी चली। आंधी और बारिश को देख किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खींच गईं। गौरतलब है कि इस समय गेहूं की फसल पकने को तैयार खड़ी है। गेहूं कटाई का कार्य धीरे-धीरे शुरू हो रहा है। इस साल किसान खुश थे कि बिना किसी नुकसान के अच्छी फसल आ रही है लेकिन असमय आई बारिश ने उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। सुबह जब किसानों ने अपने खेतों पर जाकर देखा तो आंधी के कारण अधिकांश गेहूं की फसल जमीन पर गिर गई। जिसमें भारी नुकसान होने की आशंका है। आंधी आने पर जगह-जगह बिजली के तार टूट गए। जिसके चलते पूरी रात कस्बे की बिजली गायब रही।
विज्ञापन

गजरौला के किसान नेता चौधरी सतेंद्र सिंह ने बताया कि बारिश से फसल में बड़े नुकसान की आशंका है। पकी हुई फसल कटने के कगार पर है और कुछ स्थानों पर तो फसल कट भी रही है। अगर अधिक बारिश होती है तो फसल के गलने का खतरा रहेगा। हल्की बारिश व तेज आंधी से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल कई स्थानों पर बिछ गई। इसके अलावा जिन किसानों ने गेहूं काटकर खेत में ढेर लगा दिया था। उनके ढेर भी बिखर गए। गेहूं के पूले आंधी से दूसरे खेतों में पहुंच गए। जो एकत्र करने बहुत मुश्किल हो गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से किन गांवों में नुकसान हुआ है, इसका आंकलन प्रशासन ने शुरू करा दिया है। फिलहल बड़े नुकसान की जानकारी नहीं     मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed