फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Wheat laden truck crushes bike rider operator at Chopla in Gajraula

Amroha News: गजरौला में चौपला पर गेहूं लदे ट्रक ने बाइक सवार ऑपरेटर को कुचला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Wheat laden truck crushes bike rider operator at Chopla in Gajraula
गजरौला(अमरोहा)। गेहूं लदे ट्रक ने फैक्टरी के ऑपरेटर वसंत वल्लभ पुत्र भैरव दत्त जोशी को कुचल दिया। वह फैक्टरी से लौट रहे थे। मूलरूप से उत्तराखंड के रामनगर निवासी थे और गजरौला की एमडीए काॅलोनी में रहते थे। ट्रक को छोड़कर चालक भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से उत्तराखंड के रामनगर के कोटा बाग निवासी 45 वर्षीय वसंत वल्लभ जोशी गजरौला की एक औद्योगिक इकाई में ऑपरेटर थे। वह गजरौला की एमडीए काॅलोनी में रहते थे। रविवार की दोपहर ढाई बजे औद्योगिक इकाई में काम कर घर लौट रहे थे। बाइक पर सवार वसंत वल्लभ जोशी चौपला चौकी क्षेत्र में स्टेट बैंक के सामने पहुंचे थे। उनके बराबर साइकिल पर दूसरे ऑपरेटर रमेश चल रहे थे। इस बीच पीछे से आए गेहूं लदे ट्रक ने उनको कुचल दिया। ट्रक की टक्कर से उनकी बाइक बराबर चल रहे रमेश से टकरा गई। वह दूर गिर गए। हादसे की सूचना पाकर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी ली। हादसे की जानकारी मिलते ही फैक्टरी कर्मी भी एकत्र हो गए। हादसे की सूचना उनके परिजनों को दी गई है। हादसे के कारण कुछ देर तक वाहनों के पहिए थम गए, जिससे लाइन लग गई। पुलिस ने बताया कि गेहूं लदे ट्रक द्वारा ऑपरेटर को कुचले जाने का मामला सामने आया है। ट्रक कब्जे में ले लिया है। उसका चालक भाग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed