{"_id":"65c40868469163780c0542d4","slug":"welding-mechanic-dies-under-suspicious-circumstances-hasanpur-news-c-284-1-jpn1003-113499-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: संदिग्ध हालात में वेल्डिंग मिस्त्री की मौत, कमरे में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: संदिग्ध हालात में वेल्डिंग मिस्त्री की मौत, कमरे में मिला शव
विज्ञापन
हसनपुर। नगर के मोहल्ला होली वाला में संदिग्ध परिस्थिति में वेल्डिंग मिस्त्री प्रदीप रस्तोगी (65) की मौत हो गई। उसका शव कमरे से बरामद हुआ जबकि घर के दूसरे कमरे में बुजुर्ग मां का घायल अवस्था में मिली। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है जबकि शव पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है।
नगर के मोहल्ला होली वाला कमल फोटो स्टूडियो के पास वेल्डिंग मिस्त्री प्रदीप रस्तोगी पुत्र विनोद कुमार रस्तोगी रहते थे। उनकी शादी नहीं हुई थी। उनके भाई राजीव रस्तोगी और कपिल रस्तोगी दूसरे मोहल्ले में स्थित घर में रहते हैं। प्रदीप रस्तोगी के साथ उनकी 83 वर्षीय मां रमा रस्तोगी भी रहती थी। बताते हैं कि पिछले दो दिन से घर में कोई चहल-पहल नहीं थी। घर से कोई सदस्य बाहर नहीं निकला था। बुधवार रात करीब 9:30 बजे पड़ोसियों ने घर के अंदर घुसकर देखा तो प्रदीप रस्तोगी अचेत अवस्था में फर्श पर पड़े हुए थे।
सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई देखा कि दूसरे कमरे में वृद्धा रमा रस्तोगी भी अपनी चारपाई पर लेटी हुई थीं। उनके मुंह से खून आ रहा था जबकि प्रदीप प्रदीप रस्तोगी के मुंह पर भी चोट का निशान है और मुंह से खून आ रहा था। पुलिस ने घायल वृद्धा को निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। वह कुछ भी नहीं बता पा रही हैं। हत्या की आशंका भी जताई जा रही है बताते हैं कि प्रदीप रस्तोगी पिछले काफी दिन से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे।
विज्ञापन
सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।