{"_id":"64cabf7d21a679c43b04294a","slug":"weights-and-measures-department-caught-46-cases-of-underweight-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-2175-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बाट-माप विभाग ने पकड़े घटतौली के 46 मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बाट-माप विभाग ने पकड़े घटतौली के 46 मामले
Thu, 03 Aug 2023 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 03 Aug 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
गजरौला। घटतौली सिर्फ सोना-चांदी, पेट्रोल पंप, राशन की दुकान या गन्ना क्रय केंद्रों पर ही नहीं की जाती, बल्कि बैटरी, खाद और कपड़ा दुकानदार भी लोगों को चपत लगा रहे हैं। बाट-माप विज्ञान विभाग ने चेकिंग के दौरान घटतौली के 46 केस पकड़े। जिनमें सोने-चांदी के व्यापारी के तौल उपकरण मानक के मुताबिक नहीं पाए गए। कपड़ा दुकानदार का मीटर कम पाया गया। इन पर विभाग द्वारा जुर्माना लगाए जाने की तैयारी चल रही है।
गजरौला में दो बाट-माप निरीक्षक हैं। बीते महीने में दोनों निरीक्षकों ने हसनपुर व धनौरा तहसील क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। विभाग द्वारा बिना मोहर लगे तौल उपकरण पकड़ने और घटतौली पकड़ने के लिए स्टाफ के साथ चेकिंग की गई। पूरे महीने की गई चेकिंग के दौरान चार राशन डीलरों के यहां घटतौली पकड़ी गई। विभाग का कहना है कि चारों के तौलने के उपकरण कम थे। खाद की छह दुकानों पर तौल उपकरण सही नहीं पाए गए। ग्रामीणों को फुटकर में तौल कर जो खाद दिया जा रहा है, वह कम दिया जा रहा है। पांच डेयरियों पर तौल उपकरण सत्यापित नहीं पाए गए। ज्वैलर्स, कबाड़ी, कपड़ा और बैटरी की एक-एक दुकान पर तौल उपकरण बिना मोहर के पाए गए। दो हलवाइयों के साथ ही तीन जनरल स्टोर पर तौल उपकरण पुराने और बिना मोहर के मिले।
इसके अलावा पैकिंग के नौ मामले पकड़े गए। चार पेट्रोल पंप ग्राहकों को दिया गया तेल नपवाने पर कम पाया गया। बाट-माप निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि बीते महीने 46 सामने आए। जिनमें कुछ ऐसे थे, जिनके तौल उपकरणों पर विभाग की मोहर नहीं थी, जबकि अधिकांश पर घटतौली पकड़ी गई। इसकी रिपोर्ट विभाग के आला अफसरों को दी गई है। उनके बाद ही जुर्माना लगाया जाएगा।