{"_id":"6186dcb6501564581d500f91","slug":"weighing-affected-in-sugar-mill-due-to-technical-fault-hasanpur-news-mbd4085999125","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकी खामी की वजह से चीनी मिल में तौल प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीकी खामी की वजह से चीनी मिल में तौल प्रभावित
विज्ञापन
हसनपुर चीनी मिल के बाहर लगी गन्ना लदे वाहनों की लाइन।
- फोटो : HASANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर। दि किसान सहकारी चीनी मिल कालाखेड़ा का पेराई सत्र शुरू होते ही चीनी मिल का दम निकल रहा है। शुक्रवार रात तकनीकी खामी के कारण चीनी मिल कई घंटे बंद रही। जिससे गेट पर तौल प्रभावित हो गई। जिसकी वजह से दूर-दूर तक गन्ना लदे ट्रैक्टर ट्राली की लाइन लग गई। जिससे किसानों को दिक्कतें उठानी पड़ी। तीन -तीन दिन तक गन्ना लदे वाहनों के चीनी मिल के बाहर किसान लाइन में लगे हुए हैं।
दि किसान सहकारी चीनी मिल कालाखेड़ा का पेराई सत्र 28 अक्टूबर को शुरू हुआ था। जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी एवं जनप्रतिनिधियों ने विधिवत पूजा अर्चना के बाद मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ कराया था। किसानों का कहना है कि तकनीकी खामी की वजह से कई बार तौल प्रभावित हो चुकी है। जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। शुक्रवार रात करीब 11 बजे मिलकर बायलर में तकनीकी दिक्कत की वजह से मिल बंद हो गई। गेट पर गन्ने की तौल को बंद कर दिया गया। पूरी रात तौल नहीं हो पाई। सुबह 11 बजे के बाद तौल शुरू नहीं हो सकी। दूर-दूर तक गन्ना लड़े वाहनों की लाइन लग गई। लाइन में लगे किसानों ने बताया कि तीन दिन पूर्व गन्ना लेकर मिल पर आए थे लेकिन तौल धीमी गति होने एवं तौल बंद होने की वजह से उनका गन्ना नहीं तौला जा सका। चीनी मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी आकाश तिवारी का कहना है तकनीकी खामी की वजह से मिल में कुछ समय के लिए तौल बंद हो गई थी। लेकिन उसे सही करा लिया गया है। तौल सुचारु हो गई है। किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं है।
गन्ना पर्ची नहीं मिलने से किसान परेशान
हसनपुर। दि किसान सहकारी चीनी मिल कालाखेड़ा द्वारा किसानों को समान रूप से गन्ने की पर्ची वितरित नहीं की जा रही हैं। भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा का कहना है कुछ किसानों को एक साथ कई कई गन्ने की पर्ची उपलब्ध करा दी गई है। जबकि कुछ किसानों को एक भी गन्ने की पर्ची नहीं मिली है। खेत में गन्ना खड़ा है। उन्हें गन्ना डालने में परेशानी हो रही है। कई बार चीनी मिल के अधिकारियों से पर्ची जारी कराने की मांग की जा चुकी है। लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। संवाद