फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   weather

आज और कल छाए रहेंगे बादल, बारिश के आसार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
weather
अमरोहा। रुक-रुक कर बारिश से मौसम के बदलाव का असर बना हुआ है। बुधवार को हल्की बूंदाबांदी होती रही। आसमान में बादल छाए रहने से मौसम खुशनुमा हो गया। बारिश के कारण मौसम में ठंडक बनी रही। धूप न निकलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं आज और कल भी आसमान में बादलों के छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

सोमवार की रात से मौसम का रुख सुकून देने वाला रहा है। मंगलवार को चमकदार धूप निकलने के बाद दोपहर से पहले ही मौसम ने रुख बदल लिया। आसमान पर बादलों के डेरा जमाने के बाद शरीर को चुभने वाली धूप का अहसास गायब हो गया। मौसम के खुशगवार हो गया। बुधवार को भी रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। दिनभर चलीं हवाओं ने भी मौसम को सुकून भरा बनाने में मदद की। ऐसे मौसम का बच्चों ने खूब मजा लिया। धमाचौकड़ी मचाते बच्चों ने शाम तक मौसम का लुत्फ उठाया। चहल-पहल होने से बाजारों में रौनक भी खूब दिखी। बादल छाए रहने की वजह से दिन का तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री रहा। बूंदाबांदी के मौसम से किसान भी खुश हो गए। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि इस समय बारिश से फसलों को बेहद फायदा होगा। वहीं अगले दो दिन तक हल्के बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed