{"_id":"659af3aaf6c778ea8406d2d4","slug":"wearing-a-cap-made-by-naseem-devotees-will-say-jai-shri-ram-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-11765-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: नसीम की बनाई टोपी पहन भक्त बोलेंगे, जय श्रीराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: नसीम की बनाई टोपी पहन भक्त बोलेंगे, जय श्रीराम
विज्ञापन
अमरोहा। अयोध्या में श्रीराम मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए देश भर में तैयारियां चल रही हैं। अपने अपने तरीके से सभी लोग भव्य आयोजन की तैयारी को लेकर जुटे हुए हैं। अमरोहा में नसीम बेग का नाम भी इस कड़ी में शामिल हो गया है। दरअसल, नसीम जय श्रीराम लिखी भगवा टोपियों को तैयार कर रहे हैं। दिल्ली से बड़े स्तर पर उन्हें ऑर्डर मिल रहे हैं। दिन रात वह इनको तैयार करने में जुटे हुए हैं। कहा जाए तो नसीम की जय श्रीराम लिखी भगवा टोपी अयोध्या पहुंचने वाले रामभक्तों के सिर सजेगी।
22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम की भव्य मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा में अमरोहा की गंगा जमुनी तहजीब का संगम भी शामिल रहेगा। अमरोहा के मोहल्ला बटवाल निवासी नसीम बेग कपड़ों से बने उत्पाद तैयार करते हैं। वह अलग-अलग प्रकार की टोपी तैयार करने के लिए जाने जाते हैं। नसीम ने बताया कि पिछले दिनों उन्हें दिल्ली के सदर बाजार से श्रीराम लिखी भगवा रंग की टोपियां तैयार करने का ऑर्डर मिला। वह उन्हें तैयार करने में जुट गए। नसीम बेग बताते हैं कि फिलहाल वह करीब 75 हजार टोपियां तैयार कर उन्हें दिल्ली भिजवा चुके हैं। अभी लगभग एक लाख टोपियों को तैयार करने का ऑर्डर और मिला है। जिसके लिए दिन रात काम कर रामभक्तों के लिए टोपियां तैयारी की जा रही है। बताया कि उन्हें खुशी है कि व्यापार ही सही भगवान के नाम पर अपना सहयोग दे रहे हैं। यही नहीं सौभाग्य की बात है कि उनके द्वारा तैयार की गई जय श्रीराम लिखी भगवा टोपी अयोध्या में रामभक्तों के सिर पर सजेगी।
-- --
दिल्ली के सदर बाजार से आया ऑर्डर
अयोध्या में रामलला के भव्य आयोजन को लेकर बाजारों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। नसीम बेग बताते हैं कि उनको दिल्ली के मशहूर सदर बाजार से रामभक्तों के लिए टोपियां तैयार करने का ऑर्डर मिला है। ऑर्डर को पूरा करने के लिए वह दिन रात काम में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
-- -- -
25 साल से टोपी तैयार कर रहे नसीम
नसीम बेग करीब 25 सालों से टोपी तैयार करने के कारोबार से जुडे़ हुए हैं। अमरोहा समेत दूरदराज के इलाकों में चुनावी माहौल हो अथवा होली का त्योहार, उनमें नसीम बेग द्वारा तैयार की गई टोपियों की धूम रहती है। रामभक्तों के साथ साथ होली के त्योहार के लिए टोपियां तैयार करना शुरू कर दी हैं।
-- -- -- -- --