Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   We will not allow our votes to be stolen: Sanjay

अपने वोट पर डाका नहीं डालने देंगे : संजय

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
We will not allow our votes to be stolen: Sanjay
अमरोहा में जनसभा के दौरान मंच पर मौजूद संजय सिंह, गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज व अन्य। स्रोत- आयोजक
अमरोहा। राज्य सभा सांसद व आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह द्वारा निकाली जा रही वोट बचाओ संविधान बचाओ पदयात्रा शुक्रवार को अमरोहा पहुंचने पर जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। पालिका के टाउन हॉल में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि वोट हमारा अधिकार है, उस पर किसी को डाका नहीं डालने देंगे।
विज्ञापन

बीते 21 दिसंबर को रामपुर से शुरू हुई इस यात्रा का पड़ाव शुक्रवार को अमरोहा रहा। सुबह 10 बजे पदयात्रा तेलीपुरा माफी से होते हुए अमरोहा पहुंची। इसका जगह-जगह पर भव्य स्वागत किया गया। संजय सिंह ने कहा कि सरयू से संगम तक और फिर रामपुर से शुरू हुई यात्रा का उद्देश्य लोगों को डर से मुक्त करना था।
विज्ञापन

दिल्ली के विधायक गोपाल राय ने कहा कि भाजपा के पास अगर ईडी और सीबीआई की ताकत है, तो आम आदमी पार्टी के पास अवाम की ताकत है। संजय सिंह ने कहा कि रामपुर से शुरू हुई यात्राओं का उद्देश्य लोगों को डर से मुक्त करना था। उन्होंने कहा कि पदयात्रा का दूसरा चरण है। आगे अभी आठ चरणों में पदयात्रा निकाली जाएगी। पार्टी के दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि वोट काटने की साजिश लोकतंत्र पर सीधा हमला है। आम आदमी पार्टी इसे सफल नहीं होने देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनसभा को रुहेलखंड प्रांत के अध्यक्ष हैदर अब्बास, पूर्व विधायक दिल्ली दुर्गेश पाठक, विधायक संजीव झा, कुलदीप कुमार, आदिल खान, अनिल झा विधायक दिल्ली और सुरेन्द्र चौधरी आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed